5 Offbeat Monsoon Destinations in Bengal: मानसून का मौसम अपनी हरियाली, ठंडी हवाओं और बादलों से ढके पहाड़ों के साथ घूमने-फिरने की इच्छा जगाता है. अगर आप बारिश के मौसम में किसी खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली जगह की तलाश में हैं, तो पश्चिम बंगाल एक बेहतरीन विकल्प है. यहां के चाय के बागान, पहाड़, झरने और शांत माहौल मानसून के दौरान और भी आकर्षक हो जाते हैं. आइए बंगाल की ऐसी ही 5 खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप कम खर्च में यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं…
दार्जिलिंग – चाय बागानों की रानी
मानसून के दौरान, दार्जिलिंग बादलों और घनी हरियाली से घिरा हुआ दिखता है. टाइगर हिल, बटासिया लूप और चाय के बागानों के नज़ारे मनमोहक होते हैं. टॉय ट्रेन की सवारी एक अनोखा अनुभव देती है. यात्रा का अनुमानित खर्च: ₹4,000 से ₹7,000 (2 दिन की यात्रा).
कालिम्पोंग – प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग
कालिम्पोंग अपनी शांत घाटियों, मठों और खूबसूरत नज़ारों के लिए जाना जाता है. मानसून के दौरान यहां का मौसम बहुत सुहावना हो जाता है. डियोलो हिल और कैक्टस नर्सरी यहां के मुख्य आकर्षण हैं. यात्रा का अनुमानित खर्च: ₹3,500 से ₹6,000.
लावा और लोलेगांव – बादलों का घर
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहते हैं, तो लावा और लोलेगांव बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं. मानसून के दौरान, बादल इतने करीब आ जाते हैं कि ऐसा लगता है जैसे आप उनके बीच चल रहे हों. यात्रा का अनुमानित खर्च: ₹4,000 से ₹6,500.
डुआर्स – जंगलों और झरनों का संगम
डुआर्स अपनी हरियाली, चाय के बागानों और वन्यजीवों के लिए मशहूर है. मानसून के दौरान इसकी प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है. गोरुमारा नेशनल पार्क और जलदापारा सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं. यात्रा का अनुमानित खर्च: ₹3,000 से ₹5,500.
मिरिक – शांत झील और खूबसूरत घाटियां
मिरिक एक छोटा लेकिन शानदार हिल स्टेशन है. सुमेंदु झील, चीड़ के पेड़ और ठंडी हवाएं यहां की मानसून यात्रा को वाकई यादगार बनाती हैं. इसे कपल्स और परिवारों, दोनों के लिए ही एक बेहतरीन डेस्टिनेशन माना जाता है, यात्रा का अनुमानित खर्च: ₹2,500 से ₹5,000.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.




