iPhone Air की कीमत में बड़ी कटौती, ऑफर खत्म होने से पहले उठा लें बड़ा फायदा, ऐपल फैंस खुश


ऐपल का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone Air इन दिनों काफी चर्चा में है. एक तरफ जहां इंटरनेट पर आने वाले iPhone Air 2 को लेकर लगातार लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा iPhone Air पर अमेज़न ने बड़ा डिस्काउंट दे दिया है. अगर आप नया फ्लैगशिप iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है.

लॉन्च के समय ऐपल iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई थी, लेकिन फिलहाल अमेज़न पर यह स्मार्टफोन सिर्फ 96,990 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे 22,910 रुपये की छूट मिल रही है.

इसके अलावा SBI, Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 92,990 रुपये रह जाती है.

अमेज़न इस डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त लगभग 3,410 रुपये प्रति महीने की है. वहीं, पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर के तहत 32,000 रुपये तक की और भी बचत भी की जा सकती है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.

कैसे हैं आईफोन एयर के स्पेसिफिकेशंस?
फीचर्स की बात करें तो iPhone Air में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऐपल का पावरफुल A19 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

कैमरे के तौर पर फोन में 48MP का Fusion रियर कैमरा मौजूद है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. डिवाइस में 3,100mAh की बैटरी मिलती है, जो 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

अगर आप हल्का, प्रीमियम और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला iPhone चाहते हैं, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ iPhone Air एक शानदार ऑप्शन बन जाता है. हालांकि जो लोग आने वाले iPhone Air 2 का इंतजार करना चाहते हैं, वे कुछ समय और रुक सकते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img