पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान एवं निरंतर पेट्रोलिंग के क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को निम्नलिखित कार्यवाही की गई।
पेट्रोलिंग के दौरान स्टेशनपारा, बुद्ध गली में एक व्यक्ति लोगों को डराते-धमकाते हुए कटारनुमा चाकू लहरा रहा था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपने नाम- पता के सम्बन्ध में बताया:
• नाम: दिनेश भावे
• पिता: स्व. छबिलाल भावे
• आयु: 45 वर्ष
• पता: स्टेशनपारा, वार्ड नं. 12, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव
अत: आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार कटारनुमा चाकू बरामद किया गया और आरोपी के विरुद्ध धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत के निर्देशानुसार आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र. आर. अरुण नेताम, म.प्र.आर. वंदना पटले, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी एवं चौकी चिखली स्टाफ़ की महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।




