गैंदाटोला। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदया मंजुलता बाज के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत थाना गैंदाटोला पुलिस ने आज किफायती और तत्पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बदमाश कौशल त्रिपाठी पुत्र इन्द्र कुमार त्रिपाठी (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम घोटिया, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव (छ. ग.) ने वाद-विवाद करते हुए शांति-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तथा घटना की आशंका उत्पन्न की। के संदर्भ में पृथक से धारा 170, 126 तथा 135(3) बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय छुरिया के समक्ष पेश किया गया। थाना गैंदाटोला आगे भी क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रहकर आवश्यक कार्रवाई करता रहेगा।




