प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान – (विष्णु लोधी)

डोंगरगढ़–अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित नवम राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अधिवेशन का आयोजन महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट, होटल टोल प्लाजा, दुर्ग में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता होती है। प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान भी है।


विष्णु लोधी ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रशासनिक सेवाओं एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को उचित मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी, युवा, मातृशक्ति एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अधिवेशन में समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा प्रोत्साहन, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सम्मानित प्रतिभाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img