06.06.2026 राजनांदगांव (छ.ग.) कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, क्षेत्र की कबाड़ी दुकानों पर आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण का नेतृत्व थाना प्रभारी, निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह ने किया।

निगरानी हेतु जिन कबाड़ी दुकानों पर चेकिंग की गई, वे निम्नलिखित हैं:
• रफीक कबाड़ी, ममता नगर, राजनांदगांव
• मुन्ना कबाड़ी, भरका पारा, राजनांदगांव
• गनी कबाड़ी एवं गोदाम, पुराना गंच चौक, राजनांदगांव
• सलीम कबाड़ी, खैरा रोड, कन्हारपुरी
• अरुण कबाड़ी, लखोली नाका, राजनांदगांव
निरीक्षण में चोरी का संदिग्ध सामान नहीं पाया गया।

दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सख्त हिदायत दी गई कि वे चोरी से प्राप्त किसी भी प्रकार का लोहा या अन्य सामान न खरीदें। साथ ही कहा गया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा चोरी का सामान बेचने की कोशिश की जाती है तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित किया जाए।





