Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर तेजी से वायरल हो गया. इसने लाखों व्यूज बटोरे और समर्थकों और आलोचकों दोनों की ओर से रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वजह एक एआई से बनाया गया वीडियो है. इस वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किया है. वीडियो की हेडिंग है एवरीबडी लव्स ट्रम्प यानी हर कोई ट्रम्प को पसंद करता है.
वीडियो में क्या दिखाया गया है
इस वीडियो में ट्रम्प की चुनावी रैलियों और मीटिंग्स में दिखाया गया है. कई सीन एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए हैं. बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक चलता है और बार-बार ‘एवरीबडी लव्स ट्रम्प’ का नारा सुनाई देता है. पूरा वीडियो एक चुनावी प्रचार जैसा नजर आता है.
वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया. इसे लाखों लोगों ने देख लिया है. इसके क्लिप्स एक्स, इंस्टाग्राम, टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए.
भिड़ गए समर्थक और विरोधी
ट्रम्प समर्थकों ने वीडियो को मजेदार और मनोरंजक बताया. वहीं आलोचकों ने आरोप लगाया कि यह ट्रम्प की छवि को बढ़ावा देने वाला प्रचार वीडियो है. इसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल मैसेज देने के लिए किया जा रहा है.
पिछले कुछ समय से ट्रम्प लगातार एआई से बनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहे हैं. इनमें कई बार उनके राजनीतिक विरोधियों और दुनिया के नेताओं से जुड़े काल्पनिक या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए क्लिप्स भी शामिल होते हैं.
क्या छिड़ी है बहस
इस वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि राजनीति में एआई का इस्तेमाल कितना सही है. जानकारों का कहना है कि एआई से बने वीडियो और तस्वीरें कभी-कभी लोगों के लिए असली और नकली के बीच अंतर करना मुश्किल बना सकती हैं.




