NASA X59: 1147 KMPH की स्पीड से, आसमान में बिना आवाज किए उड़ा सबसे तेज प्लेन


Last Updated:

नासा के इंजीनियरों की और से बनाया गया एक्स-59 का डिजाइन काफी शानदार है. इस वजह से इसमें वेवशॉक नहीं होता है. साथ ही ये 1147 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ने के बावजूद सोनिक बूम नहीं करता है. जो बाकी आम प्लेन में देखने को मिलता है.

Zoom

59 X. (Photo Credit: Nasa Lori)

नासा ने एविएशन दुनिया में एक बड़ा इतिहास रच दिया है. उसका नया एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट एक्स-59 पहली बार साउंड की स्पीड को पार करने में कामयाब रहा है. कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर हुई टेस्टिंग के दौरान X-59 ने मैक 1.1 की रफ्तार हासिल की. इसका मतलब है कि प्लेन साउंड की स्पीड से 1.1 गुना तेज था, जिसे किलोमीटर में देखे तो ये लगभग 1147 कि.मी. प्रति घंटा थी.

स्पीड के बावजूद नहीं होगा सोनिक बूम

खास बात यह है कि यह प्लेन सुपरसोनिक स्पीड से उड़ने के बावजूद प्लेन सोनिक बूम पैदा नहीं करता. आमतौर पर जब कोई प्लेन साउंड की स्पीड से तेज उड़ता है तो वह एक जोरदार धमाके जैसी आवाज होती है. इसे सोनिक बूम कहा जाता है. यही वजह है कि कई देशों में जमीन के ऊपर सुपरसोनिक उड़ानों पर लंबे समय से बैन लगे हुए हैं.

नासा का X-59 इसी समस्या का समाधान लेकर आया है. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह प्लेन तेज धमाके की बजाय केवल एक हल्की आवाज पैदा करेगा. इसकी दूर से कार का दरवाजा बंद होने जैसी सुनाई दे सकती है.

डिजाइन भी है खास

इस प्लेन की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा डिजाइन है. इसकी नोज करीब 30 फीट लंबी है और इसकी शेप को ऐसा बनाया गया है कि हवा में बनने वाली शॉकवेव एक बड़े धमाके में न बदलें. इसके बजाय ये छोटी-छोटी वेव में बंट जाती हैं. यही कारण है कि इसकी आवाज बेहद कम होती है.

नासा ने इस तकनीक को तैयार करने के लिए लेटेस्ट कंप्यूटर मॉडलिंग और एयरोडायनामिक डिजाइन का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा प्लेन का इंजन ऊपर की तरफ लगाया गया है. इससे इंजन की आवाज जमीन तक कम पहुंचे.

खुलेगा शांत सुपरसोनिक का रास्ता

अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहता है, आने वाले समय में तेज और शांत सुपरसोनिक का रास्ता खुल सकता है. इससे बिना शौर के लंबी दूरी की यात्राएं और कम समय में पूरी की जा सकेंगी. अब वैज्ञानिक X-59 को और तेज उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. अगला टारगेट मैक 1.4 की रफ्तार हासिल करना है, जो करीब 1488 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img