Groom Killed just after wedding: Piolet Killed Helicopter Crash After Wedding| शादी के चंद घंटे में हुई दूल्हे की मौत हनीमून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश


Last Updated:

Groom Killed in Helicopter Crash Hours After Wedding: अमेरिका में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक पायलट की उसकी शादी के तुरंत बाद ही मौत हो गई. अपनी दुल्हन के साथ वो शादी के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर से हनीमून जा रहा था, लेकिन चंद घंटों में ही ये उनका आखिरी सफर बन गया और दूल्हे की मौत हो गई.

Zoom

शादी के तुरंत बाद हुई दूल्हे की मौत. (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

Indian Origin Piolet killed Hours After Wedding: शादी यूं तो किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल उसकी शादी का होता है. इसके लिए तमाम सपने सजाए जाते हैं और ऐसा ही एक भारतीय मूल के अमेरिकी पायलट डेव फिजी ने भी किया था. उन्हें क्या पता था कि चीजें इतनी जल्दी की अमेरिका में एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी ने अपनी आलीशान शादी के बाद एक शानदार प्लान बनाया था – हनीमून का. हालांकि उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी पत्नी के साथ आखिरी सफर होगा.

दरअसल डेव फिजी की शादी के कुछ ही घंटों बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसकी मौत हो गई, जबकि उनकी नवविवाहिता पत्नी जेस्नी गंभीर हादसे के बावजूद जीवित बच गईं. हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट की भी जान चली गई. रिपोर्ट के मुताबिक डेल्टा एयरलाइंस में पायलट रहे डेव फिजी और उनकी पत्नी जेस्नी अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए जा रहे थे, जब ये हादसा हुआ. वे दोनों जॉर्जिया के डॉसनविल में शादी समारोह से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना हुए थे, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.

केरल मूल के थे डेव फिजी

बताया जाता है कि डेव फिजी के माता-पिता मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम जिले से अमेरिका गए थे, जबकि जेस्नी का परिवार भी केरल के अलप्पुझा से जुड़ा हुआ है. दोनों की भव्य शादी डॉसनविल के ‘द रिवेरे’ वेडिंग वेन्यू में हुई थी, जिसमें सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे. डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि उनका बेटा शादी के दिन बेहद खुश था. उन्होंने कहा कि डेव और जेस्नी की मुलाकात चर्च से जुड़े परिचितों के माध्यम से हुई थी और दोस्ती धीरे-धीरे जीवनसाथी के रिश्ते में बदल गई. शादी समारोह के बाद नवविवाहित जोड़े को खास विदाई देने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी. इसके बाद दोनों को अटलांटा के एक होटल पहुंचना था.

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

हालांकि खराब मौसम और बेहद कम विजिबिलिटी के बीच हेलीकॉप्टर घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद हेलीकॉप्टर काफी दूर जंगल में गिरा, जिसकी वजह से राहत दल को उसे ढूंढने में समय लग गया. जेस्नी लगभग 6 घंटे तक मलबे में फंसी रहीं और बाद में बचावकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. जॉर्ज फिजी के मुताबिक जब जेस्नी को होश आया तो उन्होंने देखा कि डेव उनके सीने पर पड़े हुए हैं. उनके शरीर पर खून था और शरीर पूरी तरह ठंडा पड़ चुका था. पेशे से नर्स होने के कारण जेस्नी समझ गई थीं कि डेव अब इस दुनिया में नहीं रहे. वहीं जेस्नी को भी कई चोटें आई हैं, लेकिन वे ठीक हैं. बताया जा रहा है कि डेव ने उड़ान से पहले मौसम को लेकर चिंता भी जताई थी और कहा था कि इस मौसम में उड़ना खतरनाक है. हालांकि पायलट ने ऊंचाई बढ़ाकर उड़ान जारी रखने की बात कही थी. अब अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस हादसे की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img