सैमसंग ने अपने पॉपुलर बजट 5G स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy A16 5G के लिए नया One UI 8.5 अपडेट जारी कर दिया है. फिलहाल ये अपडेट भारत और इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. नया अपडेट A166PXXU7DZE2 फर्मवेयर वर्जन के साथ आया है और इसका डाउनलोड साइज लगभग 2.3GB है. इसके साथ फोन को मई 2026 सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है, जिससे डिवाइस की सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी.
अगर आपके पास सैमसंग Galaxy A16 5G है, तो आप Settings > Software Update > Download and Install पर जाकर इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं. अपडेट इंस्टॉल करने से पहले फोन में कम से कम 30 प्रतिशत बैटरी होना जरूरी है.
One UI 8.5 में क्या है नया?
One UI 8.5 अपडेट के साथ सैमसंग ने यूजर इंटरफेस में कई बदलाव किए हैं. अब UI पहले से ज्यादा एडवांस दिखता है और इसमें ट्रांसपेरेंसी और ब्लर इफेक्ट्स जोड़े गए हैं. इसके अलावा Quick Panel को पूरी तरह कस्टमाइज करने का विकल्प भी मिलता है.
लॉक स्क्रीन के लिए नए क्लॉक फॉन्ट्स और ऑटोमैटिक लेआउट फीचर भी जोड़ा गया है. साथ ही यूजर्स को कई नए डाउनलोडेबल वॉलपेपर भी मिलेंगे.
वेदर ऐप और सैमसंग Health में सुधार
सैमसंग ने वेदर ऐप को भी अपग्रेड किया है. अब इसमें Pollen Index जैसी जानकारी दिखाई जाएगी. इसके अलावा अलार्म बैकग्राउंड में मौसम से जुड़े इफेक्ट्स भी देखने को मिलेंगे.
सैमसंग Health ऐप में वर्कआउट डेटा शेयर करने के नए विकल्प दिए गए हैं. गैलेक्सी Watch यूजर्स अब सीधे अपनी घड़ी से मेडिटेशन सेशन शुरू कर सकते हैं और एंटीऑक्सीडेंट मापने जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं.
सुरक्षा और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी हुए बेहतर
नए अपडेट में Theft Protection फीचर जोड़ा गया है, जो फोन चोरी होने की स्थिति में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगा. इसके अलावा Auto Blocker को अस्थायी रूप से बंद करने का विकल्प भी दिया गया है.
सैमसंग नोट्स में अब टेबल जोड़ने की सुविधा मिलती है, जबकि Calculator ऐप क्लिपबोर्ड में मौजूद कंटेंट के आधार पर गणना के सुझाव देने में सक्षम हो गया है.
यानी कि One UI 8.5 अपडेट Galaxy A16 5G यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन, सुरक्षा सुधार और काम के टूल्स लेकर आया है. अगर आपको ये अपडेट मिल गया है, तो इसे इंस्टॉल करके नए एक्सपीरिएंस का फायदा उठा सकते हैं.




