लालबाग पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 37 अदधा और 85 पौवा, अर्थात् लगभग 29.175 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब कब्जे में ली। कार्रवाई में 01 नग तीन-पहिया एक्टिवा वाहन तथा बिक्री से प्राप्त नगद कुल 500 रुपये भी जब्त किए गए।
जप्त शराब और संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 43,220 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने हिना साहू पत्नी स्व. वीरेन्द्र साहू, उम्र 46, निवासी अटल आवास, पेंड्री तथा आशीष गुप्ता पुत्र प्रीत राम गुप्ता, उम्र 30, निवासी अटल आवास, पेंड्री को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पहले भी प्रतिबन्धक धाराओं में मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में तथा थाना लालबाग के प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में की गई।
निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उपनिरीक्षक ए. पी. शीला, शोभाराम बेरवंशी, म.आर. कुसुम कंवर, आरक्षक राकेश धुर्वे, कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा सहित अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के परिवहन, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर कठोर रुख अपनाया जाएगा।





