विकास और जनविश्वास के साथ कांग्रेस, नुक्कड़ सभा में विष्णु लोधी ने गिनाए जनहित के कार्य

डोंगरगढ़- विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घुमका में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती फुलमती वर्मा एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभा को छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण के सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान-मजदूर विरोधी सोच एवं महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि किसानों और मजदूरों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है तथा चना खरीदी की राशि भी अब तक कई किसानों के खातों में नहीं पहुंची है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि घुमका को नगर पंचायत एवं तहसील का दर्जा दिलाने, आत्मानंद स्कूल की स्थापना, बिजली-पानी व्यवस्था मजबूत करने तथा किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने जैसे अनेक जनहितकारी कार्य कांग्रेस सरकार की देन हैं। विष्णु लोधी ने कहा कि नगर पंचायत घुमका में कांग्रेस की सरकार बनने पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क एवं नाली निर्माण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी प्रयास, महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं तथा नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घुमका की जनता विकास, विश्वास और जनहित की राजनीति के साथ खड़ी है तथा नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img