पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों व फील्ड ऑफिसर्स को कड़ी हिदायतें दीं।

राजनंदगांव जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारियों व फील्ड ऑफिसर्स को कड़ी हिदायतें दीं।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने राजनांदगांव के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ मैराथन समीक्षा बैठक ली। पिछली संवेदनशील घटनाओं की केस स्टडी दिखाकर फील्ड ऑफिसर्स को पूर्वानुमान, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रभावी रिस्पांस पर व्यावहारिक निर्देश दिए गए। बैठक में लोकल एसडीओपी व डीएसपी सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

एसपी ने “लॉ एंड ऑर्डर क्विक रिस्पांस टीम” की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। बताया गया कि टीम को एक माह पहले तैयार किया गया था और यह 10–15 मिनट के भीतर शहर में घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। रिज़र्व इंस्पेक्टर की तत्परता की विशेष सराहना की गई।

एसपी अंकिता शर्मा ने थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने, अफवाह फैलाने वालों पर साइबर मॉनिटरिंग तेज करने और समय-समय पर अधिकृत खंडन जारी करने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव और आने वाले पर्व-त्योहारों के समय शांति बनाए रखने पर जोर दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध सूचना या गतिविधि की तुरंत सूचना दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। राजनांदगांव पुलिस का संदेश—सेवा, समर्पण और साहस।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img