गिरने-चोट लगने के बाद बढ़ गया दर्द? दादी का ये देसी लेप मिनटों में देगा राहत का एहसास


Last Updated:

Health Tips :रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे के अनुसार हल्दी और चूने का लेप दर्द और सूजन में काफी फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जबकि चूना सूजन कम करने में मदद करता है. दोनों को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से चोट, सूजन और खून जमने के निशान में राहत मिल सकती है. इस लेप को 24 घंटे तक लगाकर रखना बेहतर माना गया है. हालांकि, जिन लोगों को चूने से एलर्जी हो, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.

Health Tips : रांची में खासतौर पर लोकल दादी नानी एक काम करती है वह चूना व हल्दी का एक लेप लगाती है. जहां पर शरीर में बहुत दर्द हो, खासकर अगर आपका एक्सीडेंट हुआ है या आपको चोट लग गई है और एक एरिया में बहुत दर्द है. ऐसे दर्द में ये लेप लगाना बहुत फायदेमंद रहता है. ये पेन कलर का काम करता है व 24 घंटे के अंदर राहत दिलाता है.

रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते है, हल्दी जो है वह एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण का है. यह प्राकृतिक तौर पर दर्द को कम करने में काफी सहायक है और जब आप इसमें चूना मिलाते हैं तो चूना में भी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है. मतलब की सूजन और दर्द को कम करता है. ऐसे में जब यह दोनों मिलता है तो काफी पावरफुल कम्युनिकेशन बन जाता है. और इसे लगाना काफी फायदेमंद रहता है.

कैसे लगाया जाता है इसे
डॉ वीके पांडे बताते हैं, थोड़ा सा चूना ले लीजिए और थोड़ा सा हल्दी ले लीजिए, दोनों में थोड़ा सा पानी मिला दीजिए और पानी मिलाकर एक अच्छा खासा थोड़ा पतला पेस्ट बना लीजिए. अब जहां पर भी आपके शरीर में दर्द है, मान लीजिए दर्द की वजह से कई बार शरीर में हरे निशान हो जाते हैं. यानी खून जम जाता है. खासतौर पर वैसे दर्द में यह काफी कारगर है. वहां पर हल्के हाथों से लगाइए.

और इसके बाद आपको उस एरिया को ढक कर छोड़ देना है मतलब की पैर में आपने यह लेप को लगाया है तो किसी कपड़े की मदद से उसे एरिया को ढक लीजिए और रातभर और 24 घंटे उसे छोड़ दीजिए. यह एक-दो घंटे में काम नहीं करता है. 24 घंटे आपको लगाकर छोड़ना होगा और इसके बाद आप देखेंगे प्राकृतिक तौर पर एक तो आपका दर्द भी कम हो जाएगा और खून के थक्के का जो हरा निशान था वह भी धीरे-धीरे गायब.

हर वर्ग के लोग लगा सकते
उन्होंने आगे बताया कि अच्छी बात यह है कि यह हर वर्ग के लोग लगा सकते हैं. मतलब अगर बच्चे से लेकर बूढ़े जवान कोई भी है उनको कहीं भी दर्द है तो वह आराम से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. अगर किसी को चूना से एलर्जी है तो एक बार चूना लगाकर बॉडी के किसी पार्ट में देख ले, अगर खुजली होती है तो ना लगाए.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img