तस्नीम के अनुसार, तेहरान और वॉशिंगटन के बीच संभावित समझौते (एमओयू) के बारे में जो रिपोर्ट आई थी, वह सही नहीं है।
तसनीम के अनुसार, “अब तक मौजूद एमओयू के मसौदे में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि ईरान परमाणु सामग्री को बाहर भेजने के लिए तैयार है, और ईरान ने इस तरह की किसी भी परमाणु कार्रवाई के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं दी है।”
वॉशिंगटन पोस्ट ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से सोमवार को रिपोर्ट किया कि संभावित समझौते के पहले चरण में अमेरिका 12 अरब डॉलर की जब्त ईरानी संपत्ति जारी करेगा, होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें हटाने का काम शुरू होगा, और अमेरिका की पाबंदियां हटाई जाएंगी। हालांकि ईरानी अधिकारी के अनुसार इस समझौते में कोई परमाणु समझौता शामिल नहीं है।





