ईरान के लिए मैक्सिको का ट्रंप से पंगा, राष्ट्रपति बोलीं तेहरान से आए खिलाड़ियों को रखेंगे हम


होमदुनियाअमेरिका

ईरान के लिए मैक्सिको का ट्रंप से पंगा, फुटबॉल खिलाड़ियों को रखेंगा अपने देश

Last Updated:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा है कि वे ईरान के साथ एक बड़ा शांति समझौता करने वाले हैं. इससे होर्मुज को दोबारा खोला जा सकेगा. ईरान की टीम मैक्सिको में रुकने के लिए परमिशन तो दे दी गई, लेकिन उनके लिए असली मुश्किल का हल बाकी है.

Zoom

ईरान की फुटबॉल टीम (रॉयटर्स)

मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप में ईरानी टीम की मेजबानी के लिए तैयार हो गया है. ट्रम्प प्रशासन द्वारा किए गए सैन्य हमलों और इसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हुआ. इसलिए ईरान की फुटबॉल टीम का वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना अब मुश्किल में पड़ता दिख रहा था. इसकी वजह थी अमेरिका ने ईरान के खिलाड़ियों अपने देश का वीजा नहीं दिया था.

मैक्सिको मदद के लिए आया आगे

इस साल जून में फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. मैक्सिको की सरकार ईरान की मदद के लिए आगे आई है. ईरानी फुटबॉल टीम की मेजबानी करने के लिए तैयार हो गया है. उत्तरी अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है. इसलिए ईरान की टीम के लिए एक बड़ी राहत मिली है.

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उनकी सरकार के पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे वे ईरानी टीम को अपने देश में रुकने की परमिशन न दें.

वीजा मिलने में आ रही थी दिक्कतें

ईरानी फुटबॉल की टीम को वीजा मिलने में दिक्कतें आ रही थी. जबकि टूर्नामेंट शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय बचा था. इन दिक्कतों से बचने के लिए टीम ने अपना ट्रेनिंग कैंप अमेरिकी राज्य एरिज़ोना से हटाकर मैक्सिको के तिजुआना शहर में शिफ्ट करने का फैसला किया.

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का दावा है कि वे ईरान के साथ एक बड़ा शांति समझौता करने वाले हैं. इससे होर्मुज को दोबारा खोला जा सकेगा. हालांकि, ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को गलत बताया है और कहा है कि अभी तक ऐसा कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है.

असली मुश्किल अभी भी नहीं खत्म हुई

ईरान की टीम मैक्सिको में रुकने के लिए परमिशन तो दे दी गई, लेकिन उनके लिए असली मुश्किल का हल बाकी है. वजह ये है कि ईरान ने पहले दो मैच लॉस एंजिल्स और तीसरा मैच सिएटल में होना है. ये दोनों अमेरिका के शहर हैं. इसलिए ईरानी टीम को अमेरिका में एंट्री मिलेगी या नहीं, यह सवाल अभी भी बना हुआ है. इस मामले पर व्हाइट हाउस ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img