रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आए पुलकित सम्राट, क्या यही है ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट, जानें जबरदस्त फायदे


Last Updated:

हाल ही में अभिनेता पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर अपनी मॉर्निंग रूटीन की झलक शेयर की, जिसमें वह रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आए. आजकल यह थेरेपी स्किन ग्लो, एंटी-एजिंग और हेयर केयर के लिए काफी ट्रेंड में मानी जा रही है और कई लोग इसे अपनी फिटनेस रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्किन के लिए यह थेरेपी काफी फायदेमंद मानी जाती है.

अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मॉर्निंग रूटीन की एक झलक शेयर की, जिसमें वह रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आए. तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि वह सुबह की शुरुआत चेहरे, बालों और आंखों के लिए रेड लाइट थेरेपी से करते हैं. इसके बाद से लोगों के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर यह थेरेपी क्या होती है और क्यों इतने लोग इसे अपनी ब्यूटी और फिटनेस रूटीन में शामिल कर रहे हैं.

रेड लाइट थेरेपी को आजकल स्किन और हेयर केयर की दुनिया में काफी लोकप्रिय माना जा रहा है. यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें खास तरह की लाल रोशनी का इस्तेमाल किया जाता है. यह रोशनी त्वचा की गहराई तक पहुंचकर कोशिकाओं को एक्टिव करने में मदद करती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे शरीर की नेचुरल रिपेयर प्रक्रिया तेज हो सकती है और कोशिकाओं में ऊर्जा का स्तर बेहतर हो सकता है. यही वजह है कि कई लोग इसे स्किन ग्लो और एंटी-एजिंग रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं.

त्वचा के लिए रेड लाइट थेरेपी कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है. कहा जाता है कि इससे कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जिससे त्वचा ज्यादा टाइट और हेल्दी दिखने लगती है. कई लोग इसे झुर्रियां कम करने, चेहरे की डलनेस घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा मुंहासों की समस्या, हल्की सूजन और स्किन रेडनेस कम करने में भी इसे मददगार माना जाता है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह त्वचा की रिकवरी प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकती है, जिससे छोटे घाव और स्किन डैमेज जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है.

बालों के लिए भी यह थेरेपी तेजी से फेमस हो रही है. हेयर फॉल और पतले बालों की परेशानी से जूझ रहे कई लोग रेड लाइट थेरेपी को ट्राय कर रहे हैं. माना जाता है कि यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकती है, जिससे बालों की जड़ों को सपोर्ट मिलता है. नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत होने और नए बालों की ग्रोथ में भी मदद मिल सकती है. यही कारण है कि कई सेलिब्रिटीज और फिटनेस लवर्स इसे अपने सेल्फ-केयर रूटीन का हिस्सा बना चुके हैं.

बता दें कि, अगर रेड लाइट थेरेपी गलत तरीके से या बहुत ज्यादा समय तक ली जाए, तो त्वचा पर हल्की रेडनेस, जलन या सूजन जैसी दिक्कत हो सकती है. आंखों को सुरक्षित रखने के लिए थेरेपी के दौरान प्रोटेक्टिव गॉगल्स पहनना जरूरी माना जाता है. जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर त्वचा संबंधी बीमारी हो, उन्हें इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img