भारतीयों के लिए बड़ा झटका? अमेरिका में रहकर अब नहीं मिलेगा ग्रीन कार्ड, बदल गए हैं नियम


नई पॉलिसी में क्या कहा गया है?

नई पॉलिसी में यह भी साफ किया गया है कि अमेरिका में रहकर स्टेटस एडजस्टमेंट अब सामान्य प्रक्रिया नहीं मानी जाएगी। इमिग्रेशन अधिकारियों को हर आवेदन की अलग-अलग और गहराई से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने भी इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह कदम इमिग्रेशन सिस्टम में मौजूद खामियों और नियमों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है। विभाग का कहना है कि अब अमेरिका की इमिग्रेशन व्यवस्था कानून के मुताबिक और सख्ती से लागू की जाएगी।

इस बदलाव का भारतीय समुदाय पर खास असर पड़ सकता है। आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024 में करीब 49,700 भारतीय मूल के लोगों ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के जरिए अमेरिकी नागरिकता हासिल की थी। भारतीय नागरिक इस सूची में मैक्सिको के बाद दूसरे सबसे बड़े समूह के रूप में शामिल थे। अमेरिकी नागरिकता पाने वालों में भारतीयों की हिस्सेदारी लगभग 6.1 प्रतिशत रही थी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img