New York Blast: अमेरिका में बड़ा ब्लास्ट, शिपयार्ड में हुए धमाके से दहला न्यूयॉर्क, 1 की मौत और 36 घायल
Last Updated:
अमेरिका में बड़ा ब्लास्ट, शिपयार्ड में हुए धमाके से दहला न्यूयॉर्क, 1 की मौत और 36 घायल
New York Blast: अमेरिका में एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है. न्यूयॉर्क शहर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को धमाकों से दहल उठा. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि न्यूयॉर्क शहर के एक शिपयार्ड में हुए धमाके में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए.
धमाके के बाद आपातकालीन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
समाचार एजेंसी AP ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के हवाले से कहा, ‘यह एक जटिल और तेज़ी से बदलने वाली आपातकालीन स्थिति थी.’
गौरतलब है कि जहां धमाका हुआ है, यह इलाका काफी हाईफाई है. इस इलाके में कई कमर्शियल प्रतिष्ठान हैं, जिनमें एक कॉफी रोस्टिंग कंपनी और एक सेल्फ-स्टोरेज सुविधा शामिल है. यह शिपयार्ड पहले बेथलहम स्टील कंपनी के स्वामित्व में था, जिसने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के लिए जहाज़ बनाए थे.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…





