Rishikesh River Rafting update | ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग | ऋषिकेश में एडवेंचर |


Last Updated:

Rishikesh Rafting: ऋषिकेश में गंगा की लहरों पर रोमांच का आनंद लेने वाले सैलानियों के लिए यह खबर जरूरी है. हर साल की तरह मानसून की दस्तक के साथ ही अब राफ्टिंग के रूट्स को बंद करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 15 जून के बाद से सबसे लोकप्रिय 16 किलोमीटर लंबे शिवपुरी राफ्टिंग रूट को बंद किए जाने की संभावना है. अगर आप भी इस सीजन गंगा में राफ्टिंग का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दबाजी करें क्योंकि जून का महीना इस एडवेंचर के लिए आखिरी मौका साबित हो सकता है.

ऋषिकेश: ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग का रोमांच लेने वालों के लिए अब समय बेहद कम बचा है. हर साल की तरह इस बार भी मानसून सीजन नजदीक आते ही राफ्टिंग रूट्स को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है. खासतौर पर सबसे लोकप्रिय और एडवेंचर से भरपूर 16 किलोमीटर वाला शिवपुरी रूट 15 जून के बाद बंद किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप गंगा की तेज लहरों के बीच रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो जल्द ही अपना ट्रिप प्लान कर लें. देशभर से हजारों पर्यटक सिर्फ ऋषिकेश की राफ्टिंग का मजा लेने पहुंचते हैं और गर्मियों के मौसम में यहां सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान राफ्टिंग एजेंसी संचालक योगेश ने बताया कि मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लंबे और खतरनाक रूट्स बंद करने पड़ते हैं. उन्होंने कहा कि शिवपुरी से ऋषिकेश तक का 16 किलोमीटर रूट सबसे ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि इसमें कई स्ट्रांग रैपिड्स आते हैं, जो राफ्टिंग को ज्यादा रोमांचक बनाते हैं. लेकिन बारिश शुरू होते ही यही रैपिड्स खतरनाक रूप ले लेते हैं. इसी वजह से पहले 16 किलोमीटर वाला रूट बंद किया जाता है और बाद में छोटे रूट्स पर ही राफ्टिंग कराई जाती है.

मानसून की दस्तक के बाद बंद हो जाती है राफ्टिंग
उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे देता है. हालांकि अगर मानसून थोड़ा लेट आता है तो राफ्टिंग 30 जून तक भी चल सकती है. लेकिन मौसम और गंगा के जलस्तर पर सब कुछ निर्भर करता है. उन्होंने बताया कि 30 जून के बाद लगभग दो महीने तक पूरी राफ्टिंग गतिविधियां बंद रहती हैं. इस दौरान प्रशासन और संबंधित विभाग गंगा के फ्लो और सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन करते हैं. सितंबर में जब पानी का स्तर सामान्य होने लगता है तब दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाती है.
यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट जारी! जानिए 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?

इन रूट्स में होती है राफ्टिंग

ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी, क्लब हाउस, मरीन ड्राइव और शिवपुरी जैसे कई राफ्टिंग रूट मौजूद हैं. इनमें शिवपुरी से ऋषिकेश तक का रूट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें एडवेंचर का असली मजा मिलता है. तेज रैपिड्स, गंगा की ऊंची लहरें और पहाड़ों के बीच बहती नदी पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव देती है. यही कारण है कि गर्मियों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है. कई लोग फैमिली ट्रिप के साथ राफ्टिंग का आनंद लेने पहुंचते हैं तो कई युवा दोस्तों के साथ सिर्फ एडवेंचर के लिए ऋषिकेश आते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img