हथियारों का जखीरा लेकर इजरायल पहुंचे दर्जनों अमेरिकी विमान, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा हमला?


पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंचे हैं, जो ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की ओर इशारा करता है। अमेरिकी कार्गो विमान बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लेकर इजरायल पहुंचे हैं।

हथियारों का जखीरा लेकर इजरायल पहुंचे दर्जनों अमेरिकी विमान, क्या ईरान पर होने वाला है सबसे बड़ा हमला?

i

user

google_preferred_badge

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव के चरम पर पहुंचने के बीच खबर है कि अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान इजरायल पहुंच गए हैं। वहीं इजरायली सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ईरान पर नए हमलों की तैयारी है, जो पहले से कहीं अधिक बड़ा और घातक हो सकता है। ऐसे में एक बार फिर पश्चिम एशिया भीषण जंग की चपेट में आने की कगार पर है।

पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि यदि अमेरिका ईरान पर नए हमले करता है, तो इजरायल भी उसमें शामिल हो सकता है और ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद सामने आया, जिसमें कथित तौर पर दोनों नेताओं ने ईरान में संभावित नए संघर्ष पर चर्चा की।

चैनल 12 की रिपोर्ट कहती है कि यह बातचीत “ईरान में फिर से संघर्ष की तैयारियों के बीच” हुई और इजरायली सेना को उच्च सतर्कता पर रखा गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इजरायल को उम्मीद है कि किसी भी अमेरिकी कार्रवाई से पहले उसे सूचना दी जाएगी, हालांकि संभावित निर्णय की टाइमिंग को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। चैनल 12 के मुताबिक ट्रंप पर चीन समेत कई पक्षों का दबाव है कि वह ईरान के साथ नए सैन्य टकराव में शामिल न होकर कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ें।

इस बीच, इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंचे हैं, जो ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की ओर इशारा करता है। इजरायली चैनल-13 ने दावा किया कि अमेरिकी कार्गो विमान बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लेकर इजरायल पहुंचे हैं। यह खेप ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी का हिस्सा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल फिर से ईरान पर नए हमलों के सैन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच चर्चा में ट्रंप का वो ट्रुथ सोशल पोस्ट भी है जिसमें उन्होंने एक एआई-जनरेटेड इमेज पोस्ट कर ईरान पर हमले की चेतावनी दी है। इस तस्वीर में मध्य पूर्व का एक नक्शा दिखाया गया है। इस नक्शे पर अमेरिकी ध्वज ओवरले किया गया है और कई लाल तीर सीधे ईरान की ओर इशारा करते दिखाई देते हैं। यह इमेज बिना किसी स्पष्ट कैप्शन के साझा की गई, लेकिन इसे ईरान पर संभावित दबाव या चेतावनी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी ट्रंप ने कई एआई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई या हमलों के संकेत देने वाली सामग्री शामिल रही है।




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img