Last Updated:
Mount Abu Budget Trip: राजस्थान का प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है. अगर आप भी कम बजट में माउंट आबू घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां मौजूद बजट फ्रेंडली धर्मशालाएं आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. इन धर्मशालाओं में कम खर्च में साफ-सुथरे कमरे, भोजन और जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं. खास बात यह है कि ये धर्मशालाएं प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों के पास स्थित हैं, जिससे यात्रियों को आने-जाने में भी सुविधा रहती है. परिवार और ग्रुप ट्रैवलर्स के लिए ये जगहें काफी किफायती मानी जाती हैं. गर्मियों और छुट्टियों के मौसम में यहां बड़ी संख्या में लोग ठहरना पसंद करते हैं.
माउंट आबू में पर्यटन को देखते हुए अलग अलग समाज की धर्मशालाएं बनी हुई है. जिनमें कई तरह की सुविधाएं पर्यटकों को मुहैया करवाई जाती है. यहां आपको बेहद कम दामों में न सिर्फ सुरक्षित और साफ-सुथरे कमरे मिलते हैं, बल्कि घर जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं. पर्यटकों के बीच कुछ प्रसिद्ध धर्मशालाएं आपके बजट को मेंटेन रखने के साथ आपके ट्रेवल एक्सपीरियंस को भी अच्छा बनाएगी.

शहर के देलवाड़ा इलाके में जैन मंदिर से सिर्फ आधे किलोमीतरणकी दूरी पर दिलवाड़ा जैन तीर्थ धर्मशाला है. यहां डबल बेड वाले कमरों से लेकर छह लोगों के रुकने के लिए बड़े कमरे भी उपलब्ध है. यहां अथरने के अलावा शुद्ध जैन भोजन और पार्किंग की पुख्ता सुविधा भी मिल जाती हैं. यहां से नक्की लेक, अधर देवी मंदिर और सनसेट प्वाइंट की दूरी तीन किलो मीटर के अंदर हैं.

माउंट आबू के देलवाड़ा में ही एक प्रसिद्ध धर्मशाला पंचवटी हैं. ये धर्मशाला माउंट आबू शहर की कुछ आधुनिक फेसिलिटी से युक्त धर्मशालाओं में पंचवटी धर्मशाला का नाम आता हैं. यहां सुविधाओं के अनुसार थोड़े ज्यादा बजट के रूम मिल सकते हैं. यहां एसी रूम, पर्याप्त पार्किंग, भोजन आदि की सारी सुविधा आपको मिल सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप आबूरोड रेलवे स्टेशन से माउंट आबू जा रहे है, तो रास्ते में ही आबूरोड बस स्टेंड से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर रजवाड़ा पुल के पास साईबाबा धर्मशाला ठहरने के लिए उत्तम जगहों में से एक है. यहां आपको साफ डबल बेड कमरे काम दाम में ठहरने के लिए मिल सकते है. यहां पार्किंग और भोजन की भी सुविधा मिल जाएगी. यहां से प्राचीन भद्रकाली और ऋषिकेश मंदिर की दूरी 3 किलोमीटर है.

माउंट आबू शहर में अगर आप ठहरने के लिए धर्मशाला खोज रहे है, तो अधिकांश टूरिस्ट प्वाइंट से नजदीक राजपूत समाज धर्मशाला है. यहां से देलवाड़ा की दूरी 2 किलोमीटर और नक्की लेक 1.5 किलोमीटर है. यहां ठहरने के लिए साफ कमरे, भोजन, पार्किंग समेत सभी सुविधाएं मिल जाती है. इस धर्मशाला में दो बिस्तरों वाले कमरों और 10 व्यक्तियों के बड़े कमरों के अलावा, 30 लोगों के रुकने के लिए एक विशाल सामुदायिक हॉल भी उपलब्ध है.

माउंट आबू शहर में बस स्टैंड और नक्की झील के नजदीक ठहरने के लिए अच्छी धर्मशालाओं में सेठ रघुनाथ दास परिहार धर्मशाला (एसआरपी इन) शामिल है. यह शहर के मध्य भाग में होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं होती है. यहां से नक्की एक की दूरी डेढ़ किलोमीटर और बस स्टेंड एक किलोमीटर की दूरी पर है. यह धर्मशाला बजट-फ्रेंडली होने के साथ ही यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है.





