न्राजनांदगांव से। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई की है। 7 मई को मुखबिर की टिप पर पुलिस टीम ने ग्राम राजा खुज्जी मार्ग पर घेराबंदी कर एक नीले रंग की एक्टिवा स्कूटर रोकी।
स्कूटर पर सवार दो युवक—नवीन विश्वकर्मा (21 वर्ष, ग्राम आरी) और अवेश कुमार धनकर (20 वर्ष, ग्राम सुखरी)—के पास से 34 पौवा देशी प्लेन यूनिक शराब बरामद हुई। हर पौवे में 180 एमएल शराब, कुल 6120 बल्क लीटर, कीमत 2720 रुपये। साथ ही स्कूटर (सीजी 04 क्यूजेड 2848) भी जब्त, कीमत 45,000 रुपये। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और सीएसपी मंजूलता बाज के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार और निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर की टीम ने की। टीम में प्रधान आरक्षक बृजमोहन यादव, आरक्षक बीसराम वर्मा और हेमंत सूर्यवंशी भी शामिल।
पिछले दो महीनों में डोंगरगांव पुलिस ने 8 केस दर्ज कर 12 आरोपी पकड़े, 326 पौवा शराब (59 लीटर) और 6 मोटरसाइकिल जब्त कीं। अवैध शराब पर अभियान जारी रहेगा।





