डोंगरगढ़: पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।
वॉइसओवर/रिपोर्टर: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त एसपी श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना डोंगरगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रात्रि अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान एक फार्म हाउस पर दबिश दी गई। वहां छह संदिग्ध युवक हुक्का पीते पकड़े गए।
पकड़े गए युवकों में शामिल हैं –
- विशाल यादव, उम्र 25, कोटा पारा निवासी।
- बाबू विश्वकर्मा, उम्र 18, डोंगरगढ़।
- भूपेंद्र नायक, उम्र 23, महावीर पारा।
- रोहन यादव, उम्र 19, डोंगरगढ़।
- दक्ष ठाकुर, उम्र 20, कुम्हार पारा।
- तारन निषाद, उम्र 18, खुटा पारा।
सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
डोंगरगढ़ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर अभियान जारी रहेगा।





