राजनांदगाँव- देशभर में विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर राजनांदगाँव भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी अलंकृत शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सुशासन और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने एक बार फिर विकास और राष्ट्रहित की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राजनांदगांव आगमन पर मीडिया प्रभारी अलंकृत शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं जीत की बधाई प्रेषित की।
अलंकृत शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे भी जनता की सेवा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।





