हर दिन 2 करोड़ लोग क्यों छोड़ कर भाग रहे हैं Facebook और Instagram? मेटा को बड़ा नुकसान


Powered by :

Last Updated:

Meta के Facebook और Instagram प्लेटफॉर्म से करीब 2 करोड़ यूज़र्स कम हो गए हैं. खराब फीड, ज्यादा ऐड्स और रिपीटेड कंटेंट को इसका बड़ा कारण माना जा रहा है. जानिए पूरी रिपोर्ट.

ख़बरें फटाफट

हर दिन 2 करोड़ लोग क्यों छोड़ रहे हैं Facebook-Instagram? मेटा को नुकसानZoom

ज्यादा ऐड्स और खराब कंटेंट से परेशान यूज़र्स, Meta पर असर. फोटो: AI

अगर आप मेटा के प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने भी हाल के दिनों में फीड में बदलाव जरूर महसूस किया होगा. अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Meta ने करीब 2 करोड़ (20 मिलियन) डेली एक्टिव यूज़र्स खो दिए हैं. यह गिरावट कंपनी के लिए चिंता का विषय बन गई है.

इस गिरावट की एक बड़ी वजह यूज़र्स का बदलता अनुभव माना जा रहा है. कई लोगों का कहना है कि अब उनके फीड में दोस्तों और फॉलो किए गए अकाउंट्स की पोस्ट कम दिखाई देती हैं, जबकि विज्ञापन और ‘suggested posts’ ज्यादा दिखते हैं. इससे यूज़र्स को फीड काफी भरी हुई और कम काम की लगने लगी है.

लगातार दिखने वाले ऐड्स और प्रमोशनल कंटेंट ने भी यूज़र्स को परेशान किया है. कई बार कुछ ही स्क्रॉल में बार-बार स्पॉन्सर्ड पोस्ट दिखाई देते हैं, जिससे ब्राउज़िंग का अनुभव खराब हो जाता है. इसके अलावा, एक जैसे या कम गुणवत्ता वाले कंटेंट की भरमार भी यूज़र्स की दिलचस्पी कम कर रही है.

इन समस्याओं को देखते हुए मेटा अब अपने एल्गोरिदम में बदलाव कर रहा है. खासतौर पर Instagram पर कंपनी ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने की योजना बना रही है. जो अकाउंट बार-बार रीपोस्ट या बिना बदलाव के कंटेंट शेयर करते हैं, उनकी रीच (पहुंच) कम की जा सकती है. इससे बेहतर और यूनिक कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा.

फेसबुक पर भी बदलाव
साथ ही Facebook पर भी इसी तरह के बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि यूज़र्स को ज्यादा काम के कंटेंट को दिखाया जा सके. कंपनी का मकसद है कि यूज़र्स का एक्सपीरिएंस बेहतर बनाया जाए और उनकी दिलचस्पी फिर से बढ़ाई जाए.

इसके अलावा, सोशल मीडिया के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी Meta के लिए चुनौती बन रही है. नए प्लेटफॉर्म्स यूज़र्स को ज्यादा कंट्रोल और अलग तरह का कंटेंट अनुभव दे रहे हैं, जिससे लोग वहां शिफ्ट हो रहे हैं.

Meta के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है. अगर कंपनी अपने प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र अनुभव सुधारने में सफल रहती है, तो वह अपने यूज़र्स को वापस ला सकती है, वरना यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img