एक भी गोली चलाए बिना अमेरिका को झुका सकता है ईरान! चीनी प्रोफेसर ने बताई तरकीब; प्यासे मर जाएंगे खाड़ी देश


Last Updated:

Iran War Update: चीनी प्रोफेसर ने चेतावनी दी है कि ईरान को अमेरिका से लड़ने के लिए गोलियां चलाने की जरूरत नहीं है. खाड़ी देशों में प्राकृतिक ताजे पानी की भारी कमी है और वे 60% पानी के लिए डिसेलिनेशन प्लांट पर निर्भर हैं. प्रोफेसर के मुताबिक, सिर्फ एक ड्रोन हमला एक वाटर प्लांट को तबाह कर लाखों लोगों को प्यासा मार सकता है. यह ‘वाटर वॉर’ बिना किसी बड़े युद्ध के पूरे क्षेत्र को घुटनों पर ला सकता है.

Zoom

चीनी प्रोफेसर के मुताबिक, ईरान बस एक हमले से खाड़ी देशों को प्यासा मार सकता है. (AI Photo)

नई दिल्ली: ईरान फिलहाल तो अकेले ही अमेरिका-इजरायल से मोर्चा ले रहा है. उसने सऊदी अरब, कतर, बहरीन जैसे खाड़ी के तमाम देशों को भी निशाना बनाया है. हालांकि, अब युद्ध के तरीके बदल रहे हैं और हथियारों से ज्यादा दिमाग का खेल अहम हो गया है. एक चीनी प्रोफेसर ने ईरान को ऐसा सुझाव दिया है जो हटके है. प्रोफेसर का दावा है कि ईरान को अमेरिका या उसके सहयोगियों को हराने के लिए एक भी गोली चलाने की जरूरत नहीं है. ईरान सिर्फ अपनी एक चाल से लाखों लोगों के बीच हाहाकार मचा सकता है. यह रणनीति किसी मिसाइल हमले से कहीं ज्यादा घातक साबित हो सकती है.

क्या खाड़ी देशों की प्यास बनेगी उनकी सबसे बड़ी कमजोरी?

  • चीनी प्रोफेसर ने कहा कि खाड़ी देशों की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वहां प्राकृतिक ताजे पानी का कोई स्रोत नहीं है. प्रोफेसर के मुताबिक, इन देशों में पीने योग्य 60 परसेंट पानी ‘डिसेलिनेशन’ (खारे पानी को मीठा बनाने) की प्रक्रिया से आता है.
  • यह पूरा इलाका अपनी पानी की जरूरतों के लिए विशाल मशीनों और प्लांट्स पर निर्भर है. अगर ये प्लांट काम करना बंद कर दें, तो चंद घंटों में ही वहां पानी के लिए दंगे शुरू हो सकते हैं. यह एक ऐसी कमजोरी है जिसे अब तक नजरअंदाज किया जा रहा था.
  • चीनी प्रोफेसर का विश्लेषण बेहद डरावना है. उनका कहना है कि ईरान को किसी बड़ी फौज की जरूरत नहीं है. सिर्फ एक सुसाइड ड्रोन किसी एक मुख्य वाटर प्लांट को निशाना बना सकता है. जब एक बड़ा प्लांट तबाह होगा, तो लाखों लोग बिना पानी के रह जाएंगे.
  • खाड़ी देशों में 80 परसेंट खाना बाहर से आता है, जो पूरी तरह पानी और सप्लाई चेन पर टिका है. बिना पानी के न तो खाना बनेगा और न ही लोग जिंदा रह पाएंगे. यह बिना किसी पारंपरिक युद्ध के एक पूरी आबादी को खत्म करने जैसा है.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img