Last Updated:
Donald Trump Speech on Charles: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज ही निराला है. वो कब-कहां और क्या बोल जाएं, कुछ पता नहीं होता. तभी तो उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स को लेकर ऐसी बात कही कि वो शर्म से लाल हो गए. ये कहानी वाकई दिलचस्प है.
डोनाल्ड ट्रंप- किंग चार्ल्स
Donald Trump-King Charles: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III का स्वागत करते हुए एक बहुत ही दिलचस्प बात बताई. उन्होंने अपने परिवार की पृष्ठभूमि के बारे में मजेदार बातें करते हुए कहा कि उनके परिवार में ब्रिटिश राजघराने के प्रति सम्मान तो रहा ही है लेकिन उनकी मां को एक वक्त में प्रिंस चार्ल्स पर क्रश हुआ करता था. चार्ल्स जब युवा थे, तो उनकी मां उन्हें बहुत पसंद करती थीं. ये बात सुनकर 77 साल के किंग चार्ल्स शर्म से लाल हो गए होंगे.
ट्रंप ने बताया कि उनकी मां मैरी ऐन मैक्लियोड ट्रंप स्कॉटलैंड के एक गांव में पैदा हुई थीं और उन्हें ब्रिटिश शाही परिवार से बहुत लगाव था. उन्होंने कहा कि जब भी राजघराने से जुड़ा कोई कार्यक्रम टीवी पर आता, उनकी मां उसे बड़े ध्यान से देखती थीं. ट्रंप ने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि उनकी मां को बचपन में युवा चार्ल्स बहुत पसंद थे. उन्होंने मजाक में कहा कि उनकी मां का ‘क्रश’ भी चार्ल्स पर था, जिस पर खुद किंग चार्ल्स भी हंस पड़े.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें





