Last Updated:
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटागन’ के पास शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे से दहल गई। दो कम्यूटर बसों, OmniRide और Fairfax Connector, के बीच हुई इस सीधी टक्कर में 23 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 कर्मचारी रक्षा विभाग (Department of War) के हैं. बताया जा है कि हादसा इतना भयानक था कि सभी यात्रियों को तुरंत अस्पताल लेकर भागना पड़ा.
पेंटागन के पास बस हादसा
वॉशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्रालय यानी ‘पेंटागन’ के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए. दो कम्यूटर बसों के बीच हुई आमने-सामने की इस टक्कर में कम से कम 23 लोग घायल हो गए हैं. चौंकाने वाली बात ये भी है कि घायलों में 10 कर्मचारी ‘डिपार्टमेंट ऑफ वार’ के बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल और राहत टीमें तैनात कर दी गई हैं.
About the Author

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें





