Last Updated:
ट्रंप के नर्क वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें झिड़कियां मिलनी बंद नहीं हो रही हैं. ईरान ने भारत को डिफेंड करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और ट्रंप पर जमकर गुस्सा निकाला है. ईरान की तरफ से ट्रंप को भारत आने की सलाह दी गई है ताकि वो भारत की खूबसूरती को असलियत में जान पाएं.
ट्रंप को ईरान ने जमकर किया ट्रोल
तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक ‘गलती’ ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया भूचाल ला दिया है. भारत को ‘नर्क’ (Hell-hole) बताने वाली एक टिप्पणी पर ट्रंप को भर-भर कर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. उन्होंने इस पर सफाई जारी करते हुए भारत को ‘महान देश’ कहा है. हालांकि, ट्रंप इस सफाई के बाद भी लोगों के गुस्से से नहीं बच पाए. अब ईरान, भारत के बचाव में उतर आया है. मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने ट्रंप को करारा जवाब देते हुए न सिर्फ भारत की खूबसूरती का वीडियो शेयर किया, बल्कि उन्हें ‘सांस्कृतिक डिटॉक्स’ की सलाह भी दे डाली.
ट्रंप ने क्या कहा?
भड़क गया ईरान
ईरान ने इस मुद्दे पर भारत का मजबूती से पक्ष लिया है. मुंबई स्थित ईरानी दूतावास ने X पर महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति, मुंबई की भागदौड़, गणेश चतुर्थी के उत्सव और सतारा के पहाड़ों की गोद में बसे शांत इलाकों का एक शानदार वीडियो शेयर किया है. ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाते हुए लिखा- ‘शायद किसी को मिस्टर ट्रंप के लिए ‘वन-वे कल्चरल डिटॉक्स’ बुक कर देना चाहिए, इससे शायद उनकी रैंडम ‘बकवास’ कम हो जाए. कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना’.
यही नहीं, हैदराबाद में ईरानी दूतावास ने भी ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत और चीन ‘सभ्यता के पालने’ हैं. ईरान ने तीखा वार करते हुए कहा कि, ‘असल में नर्क (Hell-hole) तो वह जगह है जहां का ‘युद्ध-अपराधी’ राष्ट्रपति ईरान की सभ्यता को मिटाने की धमकी देता है’.
भारत ने सुनाया तो ट्रंप देने लगे सफाई
बता दें कि भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने भी ट्रंप के इस काम की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये टिप्पणियां पूरी तरह से जानकारी के अभाव में दी गई हैं और बहुत ही अशोभनीय हैं. भारत ने साफ कर दिया कि ऐसे बयान भारत-अमेरिका के उन रिश्तों की असलियत को नहीं दर्शाते जो आपसी सम्मान पर टिके हैं. विवाद बढ़ता देख दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को सफाई देनी पड़ी. दूतावास ने कहा कि ट्रंप भारत को एक ‘महान देश’ मानते हैं और पीएम मोदी उनके ‘बहुत अच्छे दोस्त’ हैं.
About the Author

Utkarsha Srivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over a decade of extensive experience in hindi digital media, sh…और पढ़ें





