Last Updated:
Trump Remark On India: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक ‘महान देश’ और पीएम मोदी को अपना ‘बेहतरीन दोस्त’ बताया है. यह बयान उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है, जिसमें भारत को ‘हेलहोल’ (नर्क) कहा गया था. अमेरिकी दूतावास ने इस पर सफाई जारी की है. भारत के विदेश मंत्रालय ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए दिखाया प्यार, विवादित वीडियो के बाद मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे (File Photo : Reuters)
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी. दरअसल, ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए ‘हेलहोल’ यानी नर्क जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ था. इस पर विवाद बढ़ने के बाद अब अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बड़ा बयान जारी किया है. प्रवक्ता के मुताबिक ट्रंप ने भारत को एक ‘महान देश’ बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत के शीर्ष नेतृत्व में उनका एक बहुत अच्छा दोस्त बैठा है.
क्या था वो विवादित वीडियो?
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले पर बेहद नपी-तुली प्रतिक्रिया दी है. साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत संक्षेप में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमने इस तरह की कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं और फिलहाल हम इस पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते. भारत सरकार ने इस मुद्दे पर बहुत ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने के बजाय कूटनीतिक संयम बनाए रखा है.
माइकल सैवेज ने और क्या आरोप लगाए?
वीडियो में माइकल सैवेज सिर्फ देशों पर ही नहीं बरसे, बल्कि उन्होंने अमेरिकी न्याय प्रणाली और ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ (ACLU) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कानूनी बहस के नाम पर अमेरिका में अवैध प्रवासियों की बाढ़ लाई जा रही है. उन्होंने तर्क दिया कि नागरिकता जैसे गंभीर मुद्दे पर कोर्ट के बजाय जनता की राय ली जानी चाहिए. उन्होंने मांग की कि बर्थराइट सिटीजनशिप के मुद्दे पर पूरे देश में वोटिंग होनी चाहिए. हालांकि ट्रंप ने अब भारत की तारीफ करके इस डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश की है.
About the Author

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें





