Iran US ki jung : Trump new Order to US Navy | ‘देखते ही गोली मार दो’, अब खून से लाल होगा होर्मुज! 159 जहाजों को ट्रंप का डेथ वॉरंट


Last Updated:

मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिससे पूरी दुनिया सन्न रह गई है. ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ में किसी भी संदिग्ध नाव को देखते ही ‘गोली मारने’ का सख्त आदेश दिया है.

Zoom

ट्रंप ने होर्मुज में दिया कल्तेआम का आदेश

वॉशिंगटन : मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब अपने सबसे खौफनाक दौर में पहुंच चुकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा आदेश जारी किया है जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूद की गंध और खून की लाली फैलना तय माना जा रहा है. ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को साफ शब्दों में ‘शूट एंड किल’ का आदेश देते हुए दुश्मन के छोटे से छोटे जहाज को भी उड़ा देने का हुक्म सुनाया है. हैरान करने वाली बात ये है कि ये ‘डेथ वारंट’ उस वक्त आया है जब दुनिया को लग रहा था कि सीजफायर बढ़ने से शांति होगी. हालांकि, ट्रंप के इस तेवरों ने बता दिया है कि पर्दे के पीछे अब एक अलग ही लेवल का खेल शुरू हो चुका है.

ट्रंप का होर्मुज पर ‘डेथ वॉरंट’

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बेहद आक्रामक पोस्ट साझा करते हुए युद्ध के नए नियमों का ऐलान किया. ट्रंप ने लिखा- ‘मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि होर्मुज के पानी में माइन्स (समुद्री बारूद) बिछाने वाली किसी भी नाव को देखते ही मार गिराएं, चाहे वे छोटी नावें ही क्यों न हों. उनकी पूरी नौसेना, सभी 159 जहाज अब समंदर की गहराई में जलसमाधि ले चुके हैं! इसमें अब कोई झिझक नहीं होनी चाहिए’.

ट्रंप के इस बयान ने साफ कर दिया है कि सीजफायर सिर्फ नाम का रह गया है क्योंकि अमेरिका अब किसी भी तरह के ‘सॉफ्ट अप्रोच’ के मूड में नहीं है. 159 जहाजों के डूबने का दावा करके ट्रंप ने दुश्मन की कमर टूटने का ढिंढोरा भी पीट दिया है.

‘माइन स्वीपर्स’ का एक्शन होगा तीन गुना

होर्मुज के रास्ते को सुरक्षित करने के लिए ट्रंप ने न केवल गोली मारने का आदेश दिया, बल्कि सफाई अभियान को भी तेज कर दिया है. उन्होंने आदेश दिया है कि हमारे ‘माइन स्वीपर्स’ यानी समुद्री बारूद हटाने वाले जहाज, जो काम अभी कर रहे हैं, उसकी रफ्तार और ताकत को तीन गुना कर दी जाए.

About the Author

authorimg

Utkarsha SrivastavaChief Sub Editor

Utkarsha Shrivastava is seasoned digital journalist specializing in geo-politics issues, currently writing for World section of News18 Hindi. With over 11 years of extensive experience in digital media, she has…और पढ़ें





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img