खूबसूरती ही नहीं, सेहत का खजाना भी है डहेलिया का फूल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान


Last Updated:

Benefits of Dahlia Flower: डहेलिया पिन्नाटा का फूल अपनी चमकदार रंगत और आकर्षक बनावट के कारण बाग-बगीचों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जाना जाता है. इसकी सुंदरता लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेती है. हालांकि यह फूल केवल सजावट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई औषधीय गुण भी बताए जाते है. पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में डहेलिया पिन्नाटा का उपयोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार इसके कुछ हिस्सों का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सूजन कम करने, त्वचा से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है. यही वजह है कि अब बागवानी के साथ-साथ इसके स्वास्थ्य लाभों को लेकर भी लोगों की रुचि बढ़ रही है. सही जानकारी और उचित उपयोग के साथ यह सुंदर फूल कई लाभ दे सकता है.

डहेलिया पिन्नाटा की कंद जड़ों और इसकी कुछ किस्मों की पीली पंखुड़ियों में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं. साधारणतया यह पौधा टाइप 2 मधुमेह से जूझ रहे लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है. इसमें कई तत्व पाए जाते हैं, शरीर में शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करते हैं.

दिल की सेहत

डहेलिया पिन्नटा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है. इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी सहायक माना जाता है. नियमित लेकिन सही और संतुलित उपयोग से दिल से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है.

पाचन तंत्र

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, डहेलिया पिन्नाटा में प्राकृतिक फाइबर और कुछ जरूरी एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं. इसका सेवन करने से भोजन पचाने की प्रक्रिया आसान हो सकती है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वजन नियंत्रित

इसमें एक इनुलिन नामक तत्व होता है, जो वजन को नियंत्रित कर कर सकता है. इनुलिन शरीर में फैट के संतुलन को बनाए रखने में अच्छा योगदान दे सकता है. इसी के चलते मोटापे से परेशान लोगों के लिए इसे प्राकृतिक रूप से बेहद लाभकारी और गुणकारी माना गया है. संतुलित आहार के साथ इसका उपयोग वजन में लाभ दे सकता है.

कैंसर रोधी

डहेलिया पिन्नाटा के अर्क में कैंसर रोधी गुणों की संभावनाएं भी बताई जाती हैं. हालांकि इस विषय पर अभी और गहन शोध की आवश्यकता है, लेकिन शुरुआती अध्ययन के अनुसार, इसमें कुछ ऐसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं, जो शरीर में हानिकारक कोशिकाओं के प्रभाव को कम करने में सहायक प्रदान कर सकते हैं.

हड्डियों और त्वचा

डहेलिया पिन्नाटा में कुछ खास एंजाइम शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इससे हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. हां पारंपरिक रूप से इसके फूलों का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं जैसे कीड़ों के काटने, चकत्ते और हल्की सूजन को कम करने के लिए भी किया जाता आ रहा है.

सजावट भी खास पहचान

डहेलिया पिन्नाटा न केवल औषधीय पौधा है, बल्कि बेहद आकर्षक, दमदार, चमकदार और सुंदर होता है. यह दुनिया भर में बाग-बगीचों की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया जाता है. इसके रंग-बिरंगे फूल गुलदस्तों और सजावट में भी खूब उपयोगी हैं. इस तरह यह फूल सुंदरता और उपयोगिता दोनों का बेहतर विकल्प हैं. कम देखरेख में भी यह खूब खिलता है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img