Britney Spears Arrested | Britney Spears Drunk n Drive Case | कंट्रोवर्सी क्वीन ब्रिटनी स्पीयर्स फिर कानूनी पचड़े में फंसी हैं


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

पॉप आइकन ब्रिटनी स्पीयर्स कैलिफ़ोर्निया में नशे में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार हो गई हैं. वेंचुरा काउंटी शेरिफ ऑफिस (पुलिस थाने) के रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्हें कैलिफ़ोर्निया के वेंचुरा काउंटी में नशे में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार किया गया है. 4 मई को उनकी अदालत में पेशी है.

Zoom

ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार हो गई हैं.

ब्रिटनी स्पीयर्स लेटेस्ट न्यूज: पॉप आइकॉन और हॉलीवुड की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) एक बार फिर गंभीर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में पुलिस ने उन्हें ‘ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस’ (DUI) यानी नशे की हालत में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार कर लिया. बुधवार रात सड़क पर संदिग्ध हालत में गाड़ी चलाते वक्त पुलिस की नजर उन पर पड़ी और उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, कुछ घंटों की पूछताछ और कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है. अब उन्हें 4 मई को अदालत का सामना करना होगा.

वेंचुरा काउंटी शेरिफ कार्यालय (Ventura County Sheriff’s Office) के रिकॉर्ड के अनुसार, यह घटना बुधवार (4 मार्च) रात की है. स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:28 बजे पुलिस ने सिंगर को सड़क पर संदिग्ध हालत में ड्राइविंग करते हुए पकड़ा और उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया. पुलिस रिकॉर्ड्स की पुष्टि करते हुए बिलबोर्ड, वेरायटी और TMZ जैसी प्रमुख हॉलीवुड मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि ब्रिटनी को रात 3:02 बजे आधिकारिक तौर पर बुक किया गया और पूछताछ के बाद सुबह 6:07 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया. अब इस मामले में ब्रिटनी को 4 मई को कोर्ट में पेश होना होगा.

विवादों और मुश्किलों से भरा रहा है जीवन

ब्रिटनी स्पीयर्स का जीवन हमेशा से ही जनता और मीडिया की पैनी नजरों के साये में रहा है. साल 2021 में उनका निजी जीवन तब पूरी दुनिया की सुर्खियों में आ गया था, जब एक जज ने उनके 13 साल लंबे ‘कंजर्वेटरशिप’ (Conservatorship) को खत्म कर दिया था. इस कानूनी व्यवस्था के तहत उनके पिता जेमी स्पीयर्स 13 सालों तक ब्रिटनी के व्यक्तिगत और वित्तीय मामलों को पूरी तरह से कंट्रोल कर रहे थे.

शादी, तलाक और बेस्टसेलर किताब

कंजर्वेटरशिप से आजादी मिलने के बाद ब्रिटनी की जिंदगी में कई बड़े बदलाव आए. उन्होंने एक्टर और फिटनेस ट्रेनर सैम असगरी (Sam Asghari) के साथ शादी रचाई. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक सका और दोनों अलग हो गए, जिसके बाद हाल ही में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ है. इसी उथल-पुथल के बीच ब्रिटनी ने अपनी संस्मरण किताब (Memoir) ‘द वुमन इन मी’ (The Woman in Me) रिलीज की थी, जो बेस्टसेलर साबित हुई. इस किताब में उन्होंने अपने संघर्षों और करियर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे.

म्यूजिक से बनाई हुई है दूरी

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ब्रिटनी ने अपनी कमाई और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपना पूरा म्यूजिक कैटलॉग और उससे जुड़े अधिकार ‘प्राइमरी वेव’ (Primary Wave) कंपनी को बेच दिए हैं. भले ही वह आज भी पॉप म्यूजिक की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खुद को चकाचौंध से काफी दूर कर लिया है. साल 2019 में ब्रिटनी ने ‘डोमिनेशन’ (Domination) नाम से एक लास वेगास रेजीडेंसी शो की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में उस प्रोजेक्ट को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया. तब से लेकर अब तक ब्रिटनी ने किसी भी बड़े स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया है. अब नशे में ड्राइविंग के इस नए मामले ने एक बार फिर उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img