Last Updated:
पश्चिम एशिया में हालात अब बहुत ज्यादा नाजुक और खौफनाक हो गए हैं. अमेरिका और ईरान की यह भयानक लड़ाई नया मोड़ ले रही है. ट्रंप ने ईरान के सपोर्टर्स (चीन) को बहुत कड़ी और सीधी चेतावनी दी है. ईरान को मिलिट्री मदद देने वाले देश पर 50 परसेंट टैरिफ लगेगा. यह हैवी टैरिफ अमेरिका होने वाले सारे एक्सपोर्ट पर सीधे ठोक दिया जाएगा. इस नियम में किसी भी देश को बिल्कुल कोई छूट नहीं मिलेगी.
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. (फाइल फोटो)
वॉशिंगटन. पश्चिम एशिया में भड़कती जंग अब सुपरपावर टकराव की तरफ बढ़ती दिख रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया हैकि ईरान की मदद करने वाला कोई भी देश अब अमेरिका के निशाने पर होगा, और अब इस चेतावनी का सीधा इशारा चीन की ओर है. ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर कोई देश ईरान को सैन्य मदद देता है, तो उसके अमेरिका को होने वाले सभी निर्यात पर 50% तक टैरिफ ठोक दिया जाएगा, बिना किसी छूट के. यानी साफ संदेश है कि या तो अमेरिका के साथ रहो, या आर्थिक मार झेलो.
खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि चीन ईरान को उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की तैयारी में है. इनमें कंधे पर रखकर चलने वाली मिसाइलें (MANPADS) भी शामिल हो सकती हैं, जो कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों – यहां तक कि अमेरिकी सैन्य प्लेटफॉर्म – के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती हैं. हालांकि, बीजिंग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, लेकिन वॉशिंगटन का रुख बेहद सख्त हो चुका है. ट्रंप ने दो टूक कहा कि “अगर चीन ऐसा करता है, तो उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.”
यह टकराव ऐसे वक्त पर बढ़ रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई लंबी बातचीत भी बेनतीजा रही. ट्रंप के मुताबिक, ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को छोड़ने को तैयार नहीं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं. अब तस्वीर साफ है कि एक तरफ अमेरिका-इजरायल का मोर्चा, दूसरी तरफ ईरान और उसके संभावित सहयोगी. और बीच में चीन की एंट्री इस संघर्ष को ‘ग्लोबल पावर गेम’ में बदल सकती है. यह सिर्फ जंग नहीं, बल्कि आर्थिक दबाव, सैन्य धमकी और रणनीतिक चालों का खतरनाक मिश्रण बन चुका है, जहां एक गलत कदम पूरी दुनिया को बड़े टकराव में धकेल सकता है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें





