Last Updated:
World Largest Hotel: मलेशिया के जेंटिंग हाइलैंड्स में स्थित ‘फर्स्ट वर्ल्ड होटल’ दुनिया का सबसे बड़ा होटल है. इसके दो रंग-बिरंगे टावरों में कुल 7,351 कमरे हैं, जिसके लिए इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. इस होटल में एक कसीनो, थीम पार्क, शॉपिंग मॉल और खाने-पीने के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.
3 स्टार होटल जहां रुकने का सपना किसी का नहीं होता है, वहीं एक 3 स्टार होटल ऐसा भी है, जिसके आगे लग्जरी होटल भी फेल हैं. यदि आपको वर्ल्ड फेमस चीजों को एक्सप्लोर करने का शौक रखते हैं, तो यहां आपको जरूर जाना चाहिए.

दुनिया में कई बड़े होटल हैं जो अपनी लग्जरी के लिए मशहूर हैं. लेकिन अगर कमरों की संख्या देखें तो ‘फर्स्ट वर्ल्ड होटल एंड प्लाजा’ का कोई मुकाबला नहीं है. यह सिर्फ एक साधारण 3-स्टार होटल है. इसके बावजूद, यह आज भी दुनिया का सबसे बड़ा होटल होने का रिकॉर्ड अपने नाम रखता है.

यह होटल 2006 में खोला गया था. उस समय इसमें 6118 कमरे थे. दो साल बाद लास वेगास में ‘द वेनिशियन रिसॉर्ट’ 7128 कमरों के साथ खुला, जिससे यह होटल दूसरे स्थान पर चला गया. लेकिन 2015 में ‘फर्स्ट वर्ल्ड होटल एंड प्लाजा’ ने दूसरा टावर बनाकर फिर से दुनिया के सबसे बड़े होटल का खिताब हासिल कर लिया. 7,351 कमरों के साथ यह खिताब आज भी इसके पास है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जेंटिंग ग्रुप द्वारा निर्मित यह होटल, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर, पहांग क्षेत्र के जेंटिंग हाइलैंड्स में स्थित है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया का एक प्रमुख मनोरंजन केंद्र है. हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं. होटल लगभग हमेशा भरा रहता है. कोरोना से पहले, इसकी औसत ऑक्यूपेंसी दर लगभग 90% थी. आज भी, अधिकांश कमरे बुक रहते हैं.

इस होटल की सफलता के कई कारण हैं. यह रिसॉर्ट्स वर्ल्ड जेंटिंग के केंद्र में स्थित है. यह थीम पार्क, फूड कोर्ट, शॉपिंग सेंटर आदि से सीधे जुड़ा हुआ है. इसके अलावा, मलेशिया का एकमात्र कैसीनो क्षेत्र भी पास में ही है, जो इसे और भी खास बनाता है. फर्स्ट वर्ल्ड होटल की एक और विशेषता इसकी कम और उचित कीमत, और सरल चेक-इन प्रणाली है. इसमें बड़ी संख्या में मेहमानों को आसानी से संभालने की सुविधा है. यहां न केवल अमीर लोग बल्कि आम लोग भी ठहर सकते हैं.

कमरों के प्रकारों की बात करें तो, होटल में 3164 स्टैंडर्ड कमरे, 2922 लक्ज़री कमरे, 649 लक्जरी ट्रिपल कमरे, 480 सुपीरियर लक्जरी कमरे और 136 वर्ल्ड क्लास कमरे हैं. अपने विशाल आकार के साथ-साथ स्मार्ट प्लानिंग और सुविधाओं के कारण भी इस होटल ने वैश्विक स्तर पर एक विशेष स्थान अर्जित किया है.





