ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद भारत में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए. इस पर अमेरिकी सेना की भारतीय मूल की अधिकारी शिल्पा चौधरी ने खास अपील की. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस बार की परिस्थितियों में उनका मन त्योहार मनाने का नहीं हुआ. उन्होंने भारतवासियों से कहा कि प्रदर्शन से कोई फायदा नहीं होगा और इससे केवल अराजकता बढ़ती है. उन्होंने एकता और शांतिपूर्ण व्यवहार पर जोर दिया. शिल्पा ने बताया कि उनका संदेश किसी धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देने का नहीं है. उन्होंने लोगों से कहा कि अपने राज्य और देश की इज्जत बनाए रखें और कहीं भी अशांति न फैलाएं. शिल्पा की यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Source link
भारत का मजाक बनाया जाता है… खामेनेई की मौत पर देश में प्रदर्शन! अमेरिकी सैनिक शिल्पा ने उठाए सवाल
Related articles





