राजनांदगांव के बसंतपुर थाने ने “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से ठगी कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी
• ताम्रध्वज मानिकपुरी (23 वर्ष), पाण्डातराई, कबीरधाम।
• सियाराम साहू (23 वर्ष), जंगलपुर, कबीरधाम।
• श्रृष्टि गोस्वामी (21 वर्ष), ममता नगर, राजनांदगांव।
ये सभी जेल भेज दिए गए हैं।
ठगी का तरीका
आरोपी फर्जी फोटो डाउनलोड कर व्हाट्सएप पर भेजते थे। रजिस्ट्रेशन, पैकेज और मीटिंग के नाम पर पैसे ऐंठते थे। पहले नेहा पाठक और धर्मेन्द्र मानिकपुरी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस कार्रवाई
सूचना पर कबीरधाम से दो और राजनांदगांव से एक आरोपी पकड़े गए। थाना प्रभारी एमएन साहू की टीम सराहनीय। अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस ने ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो से सावधान रहने की अपील की है।





