राजनांदगांव में लोहे की छड़ चोरी का गिरोह पकड़ा

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने निर्माण स्थल से लोहे की छड़ चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, और चोरी का पूरा माल बरामद हो गया।


सनसिटी कॉलोनी के निर्माणाधीन साइट से 9 अप्रैल को लगभग 70 हजार रुपये कीमत की 10 एमएम की 14-15 बंडल लोहे की छड़ें चोरी हो गई थीं। प्रार्थी राजकुमार सांखला की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में अजय लसेल (21 वर्ष, कुम्हीगुड़ा, बेमेतरा), करवा जयदेव उर्फ जयदीप (24 वर्ष, गौरी नगर, राजनांदगांव) और प्रथम हरिहारणों (22 वर्ष, नदई कसेर पारा, बसंतपुर) शामिल हैं। आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। उनके निशानदेही पर मोहारा बाईपास शराब भट्टी के पास से चोरी की लोहे की छड़ें बरामद हुईं। मामला बीएनएस की धारा 303(5) के तहत दर्ज है, और सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस सफलता में निरीक्षक मिलन सिंह, शंभू नाथ द्विवेदी, राजा बारले और प्रयंश सिंह की अहम भूमिका रही। राजनांदगांव पुलिस ने चेतावनी दी है कि संपत्ति अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img