महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण


राजनांदगाँव: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए CSC सेंटर संचालकों का संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण पटवारी सभा कक्ष, जनपद कार्यालय के पास तहसील कार्यालय राजनांदगाँव में हुआ।


प्रशिक्षण में प्रबंधक नीरज कुमार हरदेव ने राजनांदगाँव, मोहला, मानपुर, अंबागढ़, चौकी, खैरागढ़, छुईखदान और गंडई के सभी CSC सेंटर संचालकों को विस्तृत ट्रेनिंग दी।

ई-केवाईसी प्रक्रिया, तकनीकी पहलू, जरूरी दस्तावेज और समय-सीमा पर गहन जानकारी साझा की गई।
प्रबंधक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य है।

1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलेगा, ताकि हर पात्र हितग्राही का सत्यापन हो सके। CSC संचालकों को समन्वय बनाकर काम करने, हितग्राहियों को जागरूक करने और समय पर ई-केवाईसी पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, क्योंकि इससे योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है।



यह प्रयास सुनिश्चित करेगा कि महतारी वंदन योजना का लाभ बिना रुकावट हर जरूरतमंद तक पहुंचे।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img