बुढ़ापे तक रहें जवान…. एंटी-एजिंग और डायबिटीज नियंत्रण में मददगार, शहतूत के रहस्य जानें

Last Updated:

शहतूत का छोटा सा फल पोषक तत्वों का भंडार है, जो विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक से भरपूर है. यह पाचन, हृदय स्वास्थ्य, त्वचा की सुंदरता और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है. शहतूत के फल और पत्तों का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं और प्राकृतिक उपचार में लाभकारी माना जाता है.

शहतूत का छोटा सा फल पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें कई महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं. इसके अलावा, यह आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक का भी बेहतरीन स्रोत है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. इन्ही गुणों के कारण विशेषज्ञ इसे दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं.

शहतूत के फल खाने के फायदे, शहतूत के फल में कौन से तत्व पाए जाते हैं, शहतूत के फल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं, शहतूत का फल कब खाएं, शहतूत का फल कैसे खाएं, लोकल 18, Benefits of eating mulberry fruit, what elements are found in mulberry fruit, what vitamins are found in mulberry fruit, when to eat mulberry fruit, how to eat mulberry fruit, Local 18

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात गृह विज्ञान की एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि शहतूत में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. यह गुण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में सहायक है. साथ ही, यह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखकर दिल की बीमारियों से बचाता है. इसका नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और हृदय को मजबूती प्रदान करने में काफी कारगर साबित होता है.

शहतूत के फल खाने के फायदे, शहतूत के फल में कौन से तत्व पाए जाते हैं, शहतूत के फल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं, शहतूत का फल कब खाएं, शहतूत का फल कैसे खाएं, लोकल 18, Benefits of eating mulberry fruit, what elements are found in mulberry fruit, what vitamins are found in mulberry fruit, when to eat mulberry fruit, how to eat mulberry fruit, Local 18

पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए शहतूत एक वरदान है. इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और मल त्याग को आसान बनाता है. यह पेट के अंदरूनी हिस्सों की सूजन को कम करने में भी मदद करता है. गैस, एसिडिटी और पेट की अन्य बीमारियों से राहत पाने के लिए शहतूत का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शहतूत के फल खाने के फायदे, शहतूत के फल में कौन से तत्व पाए जाते हैं, शहतूत के फल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं, शहतूत का फल कब खाएं, शहतूत का फल कैसे खाएं, लोकल 18, Benefits of eating mulberry fruit, what elements are found in mulberry fruit, what vitamins are found in mulberry fruit, when to eat mulberry fruit, how to eat mulberry fruit, Local 18

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए शहतूत का फल बेहद प्रभावी है. इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण त्वचा की झुर्रियों को कम करते हैं और प्राकृतिक चमक लाते हैं. इसके अलावा, विटामिन A की मौजूदगी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है. अगर आप कम उम्र में त्वचा पर बुढ़ापा महसूस कर रहे हैं, तो शहतूत आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करेगा.

शहतूत के फल खाने के फायदे, शहतूत के फल में कौन से तत्व पाए जाते हैं, शहतूत के फल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं, शहतूत का फल कब खाएं, शहतूत का फल कैसे खाएं, लोकल 18, Benefits of eating mulberry fruit, what elements are found in mulberry fruit, what vitamins are found in mulberry fruit, when to eat mulberry fruit, how to eat mulberry fruit, Local 18

शहतूत में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाते हैं. यह एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा की बीमारियों के उपचार में भी सहायक है. मधुमेह के रोगियों के लिए यह फल चीनी के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है. वहीं, आयरन की प्रचुरता के कारण महिलाओं में एनीमिया की समस्या दूर होती है.

शहतूत के फल खाने के फायदे, शहतूत के फल में कौन से तत्व पाए जाते हैं, शहतूत के फल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं, शहतूत का फल कब खाएं, शहतूत का फल कैसे खाएं, लोकल 18, Benefits of eating mulberry fruit, what elements are found in mulberry fruit, what vitamins are found in mulberry fruit, when to eat mulberry fruit, how to eat mulberry fruit, Local 18

शहतूत के फल ही नहीं, बल्कि इसके पत्तों का अर्क भी बहुत गुणकारी है. इसका अर्क लीवर को स्वस्थ रखने, वजन घटाने और स्किन एलर्जी को ठीक करने में काम आता है. घाव या फोड़े-फुंसियों पर इसका अर्क लगाने से वे जल्दी ठीक हो जाते हैं. इसके अलावा, पत्तियों को पानी में उबालकर गरारे करने से गले की खराश और दर्द में तुरंत आराम मिलता है.

शहतूत के फल खाने के फायदे, शहतूत के फल में कौन से तत्व पाए जाते हैं, शहतूत के फल में कौन से विटामिन पाए जाते हैं, शहतूत का फल कब खाएं, शहतूत का फल कैसे खाएं, लोकल 18, Benefits of eating mulberry fruit, what elements are found in mulberry fruit, what vitamins are found in mulberry fruit, when to eat mulberry fruit, how to eat mulberry fruit, Local 18

शहतूत का लाभ उठाने के लिए इसे कई तरह से खाया जा सकता है. आप इसे ताजे फल के रूप में ले सकते हैं या फिर इसका जैम, जेली और जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं. यह शरीर में विटामिन C की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने का एक स्वादिष्ट तरीका है. अपनी डाइट में इसे शामिल कर आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं.

Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img