राजनांदगांव: थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर शिकंजा कसा। पुराना बस स्टैंड चौक पर सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, 6 अप्रैल को मुखबिर की टिप पर पुलिस टीम ने दबिश दी। आरोपी अरविंद रंगारी, 36 वर्षीय निवासी कैलाश नगर रामनगर, सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया।
कब्जे से दो सट्टा पट्टियां, पेन, 560 रुपये नगदी और रियलमी मोबाइल जब्त। मोबाइल में व्हाट्सएप पर सट्टा लेन-देन के सबूत मिले।
आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत केस दर्ज, गिरफ्तार। उसका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया।





