zohran mamdani Attack: ISIS से प्रेरित था जोहरान ममदानी पर हमला, न्‍यूयॉर्क कमिश्नर का दावा, ब्‍लास्‍ट में IED का हुआ था इस्‍तेमाल


होमदुनियाअमेरिका

ISIS से प्रेरित था जोहरान ममदानी पर हमला, न्‍यूयॉर्क के पुलिस कमिश्नर का दावा

Last Updated:

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आवास के पास हुए विरोध प्रदर्शन में विस्फोटक फेंके जाने के मामले में पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश पे बताया कि हमले की जांच ISIS से प्रेरित आतंकी के रूप में की जा रही है. भीड़ पर फेंके गए IED फटने में नाकाम रहे जिससे बड़ी तबाही टल गई. फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और FBI इस साजिश के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन खंगाल रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमेरिका की एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं.

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रैसी मैंशन के पास हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान विस्फोटक फेंकने की घटना ने सनसनी मचा दी है. पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने सोमवार को पुष्टि की कि इस घटना की जांच ISIS से प्रेरित आतंकवाद के रूप में की जा रही है. शनिवार को एक दक्षिणपंथी रैली के दौरान भीड़ पर दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फेंके गए थे जो खुशकिस्मती से फटने में नाकाम रहे.

घातक हो सकते थे विस्फोटक
पुलिस के अनुसार इन विस्फोटकों में नट, बोल्ट, स्क्रू और हॉबी फ्यूज का इस्तेमाल किया गया था. अगर ये फट जाते तो भारी तबाही मच सकती थी और कई लोगों की जान जा सकती थी. इस मामले में अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे FBI की ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स पूछताछ कर रही है. हालांकि जांचकर्ताओं को अब तक इस घटना का ईरान या किसी विदेशी संघर्ष से कोई सीधा संबंध नहीं मिला है.

प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी
यह घटना तब हुई जब धुर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जैक लैंग स्टॉप द इस्लामिक टेकओवर ऑफ न्यूयॉर्क सिटी रैली का नेतृत्व कर रहे थे. इसी दौरान जवाबी प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक व्यक्ति ने धुआं निकलता हुआ उपकरण फेंक दिया. पुलिस ने पास की एक होंडा सिविक कार से भी संदिग्ध सामान बरामद किया है जिसके बाद कई इमारतों को खाली कराया गया था. रैली के आयोजक जैक लैंग पहले भी 6 जनवरी के कैपिटल हिल्स दंगों में आरोपी रह चुके हैं जिन्हें हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा माफी दी गई थी.

सवाल-जवाब

क्या इन विस्फोटकों का संबंध किसी विदेशी देश से है?
पुलिस कमिश्नर के अनुसार, फिलहाल इस आतंकी साजिश का ईरान या किसी अन्य विदेशी युद्ध से कोई लिंक नहीं मिला है. इसे स्थानीय स्तर पर ‘ISIS से प्रेरित’ कृत्य माना जा रहा है.

घटना के समय वहां किस तरह की रैली चल रही थी?
वहां जैक लैंग द्वारा आयोजित एक इस्लाम विरोधी रैली हो रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में जवाबी प्रदर्शनकारी भी जमा हुए थे. इसी टकराव के बीच विस्फोटक फेंके गए.

About the Author

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img