जहानाबाद के छात्रों का कमाल, 5–10 रुपये में मिलेगा सैनिटरी पैड, बनाई स्मार्ट वेंडिंग मशीन


Last Updated:

बिहार के जहानाबाद जिले में महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने कम कीमत में आसानी से सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट वेंडिंग मशीन तैयार की है. यह मशीन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में काम करती है और मात्र 5 से 10 रुपये में अलग-अलग प्रकार के पैड उपलब्ध कराती है, जिससे कॉलेज और अन्य संस्थानों में पढ़ने वाली लड़कियों को बड़ी राहत मिल सकती है. रिपोर्ट- शशांक शेखर

आज के समय में महिलाओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रख हर कदम प्रयास किए जा रहे हैं. खास तौर पर सैनिटरी पैड का प्रचलन काफी अधिक बढ़ा है. सैनिटरी पैड की उपलब्धता आसानी से हो सके, इसके लिए कई स्तरों से काम जारी है.

हेल्थ

इसी कड़ी में बिहार के अलग अलग जिलों में सैनिटरी पैड उपलब्धता की अलग प्रक्रिया चल रही है, जहानाबाद जिले में पॉलीटेक्निक के छात्रों ने सैनिटरी पैड की आसान उपलब्धता को लेकर खास तरह की मशीन तैयार की है. Local 18 से जहानाबाद पॉलीटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट सत्यम सिन्हा (मेंस्ट्रोकेयर प्राइवेट लिमिटेड, फाउंडर) ने कहा कि हमने स्मार्ट सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन तैयार की है.

हेल्थ

इस मशीन का कार्य यह है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में संचालित होता है. हमलोग इसे व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग सिक्के से निकाल सकते हैं. इस मशीन में अलग-अलग प्रकार के पैड्स होंगे, ऐसे में जिस भी टाइप की सैनिटरी पैड महिलाएं चाहती हैं वो यहां कॉइन डालकर निकाल सकती हैं. हमारे यहां इस मशीन में दो प्रकार के पैड्स प्रदान किए जा रहे हैं, जो 5 रुपए और 10 रुपए वाला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हेल्थ

उन्होंने कहा कि ये दोनों पैड्स की गुणवत्ता काफी अच्छी रहती है. हमारी कंपनी हाइजीन और हेल्थ दोनों को ध्यान में रखकर काम करती है. हमारी कंपनी एक अलग ही लेवल पर काम कर रही है, जिसमें महिलाओं को हर स्टेज की सुविधाएं मिल पाएंगी.

हेल्थ

इस कंपनी के साथ कई डॉक्टर्स जुड़े हुए हैं. समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाते हैं. हमारा यह लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आसान रास्ते महिलाओं की सुरक्षा प्रदान हो सके. ये वेंडिंग मशीन जिले के हर कॉलेज और संस्थानों में लगाने का हमारा प्रयास है. खास बात यह है कि बिना लाइट के भी वेंडिंग मशीन काम करती है.

हेल्थ

सत्यम सिन्हा ने कहा कि इस मशीन की कीमत 8 हजार रुपए हैं, जिसमें हम मार्केट से 50 से 70 प्रतिशत तक कम कीमत में उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस मशीन में 4 स्लॉट्स है और हार्ड बॉडी के साथ प्रोवाइड किया जाता है. यह मशीन आसानी से ले जाने और लाने लायक है.

हेल्थ

हमें सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन बनाने का आइडिया खुद अपने कॉलेज से ही आया है. वहां एक मशीन इसी प्रकार की पड़ी हुई थी तो देखा कि यह मशीन कितनी काम की है, लेकिन देख रेख के अभाव में उपयोग में नहीं आ पा रही है. ऐसे में इन सारी बातों को ध्यान में रखकर काम करना शुरू कर दिया.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img