Last Updated:
Donald Trump Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्रंप के तमाम दावों कि बावजूद ईरान जंग लगातार जारी है. पूरा अरब जगत इसकी चपेट में है. युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट के बाधित होने से एनर्जी क्राइसिस की स्थिति पैदा हो चुकी है. ईरान की तरफ से जवाबी हमले में ऑयल और गैस रिफाइनरियों पर भी अटैक किए जा रहे हैं. इससे हालात और भी बिगड़ गए हैं.
ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा को खूब खरी-खोटी सुनाया है. (फाइल फोटो)
Donald Trump Iran War: अमेरिका और इजरायल ने सोचा था कि ईरान पर अटैक कर उसे कुछ ही दिनों में निपटा दिया जाएगा. लेकिन तेहरान ने जिस तरह से पलटवार किया है, उससे अमेरिका के पॉलिसी मेकर्स को अपनी रणनीतियों पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. ईरान को जितना आसान टार्गेट समझा जा रहा था, वह उसे कहीं ज्यादा मजबूत निकला. तेहरान की तरफ से एनर्जी कॉरिडोर होर्मुज स्ट्रेट को जिस तरह से बाधित किया गया, उससे दुनिया की बनी-बनाई व्यवस्था चरमरा गई है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरा ही राग अलापने लगे हैं. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को टार्गेट पर ले लिया है. ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में साल 2015 के ईरान न्यूक्लियर डील का उल्लेख करते हुए ओबामा पर तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ईरान हमपर हंस रहा था और हमें गर्व है कि हमने उसे (परमाणु करार) दुरुस्त किया.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें





