Last Updated:
Sahjan Ke Fayde: सहजन का सेवन गर्मी के दिनों में आपको हेल्दी रहने में मदद कर सकता है. सब्जी से लेकर सांभर और जूस के रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं. मोरिंगा खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है, जिन्हें पाचन, मोटापे और कमजोरी की समस्या रहती है.
Sahjan Ke Fayde: गर्मियों में अक्सर पाचन खराब होना, थकान, कमजोरी और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं, ऐसे में सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है. आयुर्वेद में इसे एक गुणकारी औषधि माना जाता है क्योंकि इसके पत्ते, फल और फूल सभी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. सहजन में विटामिन A, B, C, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
ऐसे में गर्मियों के दिनों में मोरिंग का सेवन शरीर के लिए दवा का काम कर सकता है. इसका सेवन शरीर को ठंडक देता है, पाचन को मजबूत बनाता है और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है. सहजन का सेवन खासतौर पर कुछ कंडीशन में बहुत ही फायदेमंद होता है. यहां आप जान सकते हैं कि किन लोगों को सहजन का सेवन जरूर करना चाहिए.
किन लोगों को सहजन का सेवन करना चाहिए?
- मोरिंगा में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है. ऐसे में वो लोग जिन्हें कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं रहती हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए. भारी खाना खाने के बाद भी सहजन पाचन को ठीक करने में मदद करता है.
- यह वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है.
- गर्मी में शरीर में गंदगी और पानी जमा हो सकता है, जिसे सहजन प्राकृतिक रूप से बाहर निकालने में मदद करता है. यह सूजन कम करता है और शरीर को हल्का महसूस कराता है.
- यह खून में शुगर का स्तर संतुलित रखने में भी मददगार है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है.
- सहजन में कैल्शियम और विटामिन C होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और थकान को दूर करता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्युनिटी बढ़ाते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है.
सहजन का सेवन कैसे करें (How To Eat Moringa In summer)
गर्मियों में सहजन को कई तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे इसकी सब्जी, पत्तों का साग, सूप या जूस. इसके पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर भी लिया जा सकता है.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.





