पूर्व अभिनेत्री और मशहूर लेखिका ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर एक्सर पुरानी यादों को ताजा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर मालदीव की पिछली छुट्टियों का एक हंसते-खेलते वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में ट्विंकल ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा की गई एक मजेदार शरारत की कहानी बताई। उन्होंने लिखा कि छुट्टी के दौरान अक्षय ने उनकी प्यारी टोपी समुद्र में गिरा दी थी।
ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपनी पिछली मालदीव यात्रा की खूबसूरत यादें शेयर कीं। वीडियो में शानदार समुद्री नजारे और अक्षय कुमार की वजह से हुई थोड़ी-बहुत अफरा-तफरी भी दिखाई गई।
ट्विंकल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हमारी पिछली यात्रा की यादें, शानदार नजारे, जबरदस्त खाना और मिस्टर के की वजह से थोड़ी अफरा-तफरी। मैंने थोड़ा आराम करने की कोशिश की और पानी के अंदर की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। नतीजा यह निकला कि उन्होंने मेरी प्यारी टोपी भी समुद्र में गिरा दी।”
अभिनेत्री ने आगे लिखा, “गीली टोपी से खरगोश तो नहीं निकाल पाई, लेकिन कुछ डॉल्फिन जरूर देख लीं।” आगे जोड़ा, “किसे पता था कि छुट्टियों में पहले से ही शरारतें शामिल होती हैं? हैप्पी अप्रैल फूल्स डे।”
आईएएनएस के इनपुट के साथ





