‘गेट ऑफ टीयर्स’ बन सकता है नया वैश्विक संकट बिंदु, विश्व अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है गंभीर असर


‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस के परिवहन का प्रमुख मार्ग है। ईरान ने खुद पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद इस मार्ग को बंद कर दिया है जिससे वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। इसी बीच, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अब बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य भी संकट का केंद्र बन सकता है।

दरअसल, 28 मार्च को यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं। यह कदम ईरान-इजराइल संघर्ष शुरू होने के बाद पहली बार उठाया गया है। यमन, बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के एक किनारे पर स्थित है और हूती पहले भी लाल सागर में जहाजों पर हमले कर चुके हैं, जिससे 2023 और 2024 में समुद्री यातायात बाधित हुआ था।

हूती विद्रोही यमन के उत्तरी हिस्सों पर नियंत्रण रखते हैं और ईरान समर्थित माने जाते हैं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img