गर्मियों में खाली पेट बाहर निकलना खतरनाक, इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो जाएंगे बेहोश !


Last Updated:

Summer Health Alert: गर्मी के मौसम में खाली पेट बाहर निकलना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर गिरने और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. तेज धूप और पसीने के कारण चक्कर, कमजोरी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचने के लिए हल्का नाश्ता करें, पर्याप्त पानी पिएं, ऑयली भोजन से बचें और दोपहर में बाहर न निकलें.

Zoom

गर्मियों में घर से बाहर जाते वक्त पानी की बोतल हमेशा साथ रखें.

Tips To Stay Safe in Summer: गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ जाता है और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगती है. सुबह के वक्त मौसम ठीक होता है, लेकिन दोपहर तक गर्मी अपने पीक पर पहुंच जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को दोपहर के वक्त धूप में बाहर न निकलने की सलाह देते हैं. गर्मी के मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं. इस मौसम में खाली पेट घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक हो सकता है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है.

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है. खाली पेट बाहर निकलने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे थकान, चक्कर और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा गर्मी में ज्यादा ऑयली और भारी भोजन पाचन तंत्र पर बोझ डालता है और शरीर को और गर्म कर देता है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों में कुछ आसान उपाय को अपनाने की सलाह देते हैं. गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सादा और संतुलित डाइट लें, ज्यादा पानी पिएं और धूप में बाहर न निकलें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

गर्मी में खाली पेट बाहर न निकलें. घर से बाहर निकलने से पहले कुछ हल्का नाश्ता जरूर करें. फल, दही, छाछ या नट्स खाना फायदेमंद रहता है. दिन भर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं. नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या ओआरएस घोल लेना भी अच्छा रहता है. अगर आप धूप में काम करके वापस घर आए हैं, तब भी आप ORS का घोल बनाकर पी सकते हैं. दरअसल पसीने के कारण हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए पानी में नमक और चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं. अगर समस्या ज्यादा हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

डॉक्टर्स का साफ कहना है कि गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में ज्यादा तेल-मसालेदार, फास्ट फूड और भारी खाना न खाएं. बाहर का खाना अवॉइड करें और घर पर बना हल्का, सुपाच्य भोजन करें. इसके अलावा ढीले और हल्के कपड़े पहनें. ये कपड़े आपके शरीर के टेंपरेचर को मेंटेन करने में मदद करते हैं. अगर संभव हो, तो गर्मी में एसी का इस्तेमाल करें. इसके अलावा दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें. इस समय धूप सबसे तेज होती है. जरूरी हो तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें. तेज बुखार, उल्टी, मतली, बेहोशी, कमजोरी, ज्यादा प्यास लगना या पेशाब कम होना,चक्कर आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img