Benefits of Oleander: कनेर एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है. जिसका उपयोग आयुर्वेद में कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है. इसके पीले फूल बाग-बगीचों और गांव-शहरों में आसानी से मिल जाते है. चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा के अनुसार कनेर की पत्तियां विषैली होती है. लेकिन सही उपयोग से यह खुजली, सूजन, चोट और मोच में लाभ देती है. पत्तियों का लेप त्वचा रोगों में उपयोगी माना जाता है, जबकि छाल का काढ़ा मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में सहायक बताया जाता है. इसकी पत्तियों को गर्म कर बांधने से दर्द कम हो सकता है और छाल का पेस्ट चेहरे के मस्सों व दाग-धब्बों में उपयोगी माना जाता है. हालांकि, कनेर का उपयोग सावधानी से और डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए, क्योंकि इसकी पत्तियां विषैली होती है.





